IND vs WI 2nd ODI Reside: वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 312 रन का लक्ष्य, शाई होप ने अपने 100वें वनडे में जड़ा शतक

10:36 PM, 24-Jul-2022

IND vs WI 2nd ODI Reside : शार्दुल को मिली एक और सफलता

शार्दुल ठाकुर ने भारत को पांचवीं सफलता दिलाई। उन्होंने 47वें ओवर की चौथी गेंद पर रोवमन पॉवेल को आउट किया। पॉवेल छक्का मारने के प्रयास में श्रेयस अय्यर को बाउंड्री पर कैच थमा बैठे। उन्होंने 10 गेंद की पारी में 13 रन बनाए। इस दौरान एक चौका और एक छक्का लगाया। वेस्टइंडीज ने 47 ओवर में पांच विकेट पर 285 रन बना लिए हैं। शाई होप 110 और रोमारियो शेफर्ड पांच रन बनाकर नाबाद हैं।

10:24 PM, 24-Jul-2022

IND vs WI 2nd ODI Reside : शाई होप का शानदार शतक

शाई होप ने अपने 100वें वनडे को यादगार बना लिया है। उन्होंने युजवेंद्र चहल की गेंद पर छक्का लगाकर शतक पूरा किया। यह उनके करियर का 13वां शतक है। होप ने वनडे में भारत के खिलाफ तीसरा शतक लगाया है। वेस्टइंडीज ने 45 ओवर में चार विकेट पर 264 रन बना लिए हैं। होप 107 और पॉवेल दो रन बनाकर नाबाद हैं।

10:16 PM, 24-Jul-2022

IND vs WI 2nd ODI Reside : शार्दुल ठाकुर ने दिलाई बड़ी सफलता

भारत को बड़ी सफलता शार्दुल ठाकुर ने दिलाई। उन्होंने वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन को 44वें ओवर की चौथी गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया। पूरन ने शाई होप के साथ चौथे विकेट के लिए 117 रनों की बड़ी साझेदारी की। उन्होंने 77 गेंद पर 76 रनों की पारी खेली। इस दौरान एक चौका और छह छक्के उनके बल्ले से निकले। शाई होप 93 रन बनाकर नाबाद हैं। उनका साथ देने के लिए रोवमन पॉवेल क्रीज पर उतरे हैं। वेस्टइंडीज ने 43.4 ओवर में चार विकेट पर 247 रन बना लिए हैं।

09:53 PM, 24-Jul-2022

IND vs WI 2nd ODI Reside : पूरन की कप्तानी पारी

निकोलस पूरन
– फोटो : सोशल मीडिया

निकोलस पूरन ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। 39वें ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने एक रन लेकर अपना 10वां अर्धशतक लगाया। वह 60 गेंद पर 50 रन बनाकर नाबाद हैं। वेस्टइंडीज ने 39 ओवर में तीन विकेट पर 216 रन बना लिए हैं। शाई होप 111 गेंद पर 87 रन बनाकर नाबाद हैं।

09:37 PM, 24-Jul-2022

IND vs WI 2nd ODI Reside : होप और पूरन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

शाई होप और निकोलस पूरन ने चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। दोनों खिलाड़ी भारतीय गेंदबाजों का सामना डटकर कर रहे हैं। पूरन ने धीमी शुरुआत के बाद रफ्तार पकड़ी है। वहीं, शाई होप धीरे-धीरे शतक की ओर बढ़ रहे हैं। 36 ओवर में वेस्टइंडीज ने तीन विकेट पर 194 रन बना लिए हैं। होप 82 और पूरन 34 रन बनाकर नाबाद हैं।

09:10 PM, 24-Jul-2022

IND vs WI 2nd ODI Reside : वेस्टइंडीज की पारी के 30 ओवर समाप्त

वेस्टइंडीज की पारी के 30 ओवर हो गए हैं। उसने तीन विकेट पर 165 रन बना लिए हैं। ओपनर शाई होप 94 गेंद पर 77 रन बनाकर जमे हुए हैं। अपने 100वें वनडे में वह शतक के करीब बढ़ रहे हैं। कप्तान निकोलस पूरन उनका बखूबी साथ निभा रहे हैं। उन्होंने 22 गेंद पर 12 रन बना लिए हैं। दोनों के बीच 36 रनों की साझेदारी हो गई है।

08:42 PM, 24-Jul-2022

IND vs WI 2nd ODI Reside : चहल को मिली पहली सफलता

युजवेंद्र चहल को पहली सफलता ब्रैंडन किंग के रूप में मिली। चहल ने 23वें ओवर की पांचवीं गेंद पर किंग को आउट कर दिया। कप्तान धवन ने एक बार फिर से शानदार कैच लिया। पिछले मैच में अर्धशतक लगाने वाले किंग का बल्ला इस मैच में नहीं चला। वह खाता भी नहीं खोल पाए। उनके बाद कप्तान निकोलस पूरन क्रीज पर उतरे हैं। शाई होप 54 रन बनाकर नाबाद हैं। वेस्टइंडीज ने 23 ओवर में तीन विकेट पर 131 रन बना लिए हैं।

08:36 PM, 24-Jul-2022

IND vs WI 2nd ODI Reside : अक्षर ने तोड़ी साझेदारी

भारत को दूसरी सफलता 22वें ओवर में अक्षर पटेल ने दिलाई। उन्होंने तीसरी गेंद पर शामराह ब्रूक्स को आउट कर साझेदारी को तोड़ा। ब्रूक्स का कैच कप्तान शिखर धवन ने लिया। उन्होंने 36 गेंद पर 35 रन बनाए। ब्रूक्स ने दूसरे विकेट के लिए होप के साथ 62 रनों की साझेदारी की। उनके आउट होने के बाद पिछले मैच में अर्धशतक लगाने वाले ब्रैंडन किंग क्रीज पर उतरे हैं।

08:28 PM, 24-Jul-2022

IND vs WI 2nd ODI Reside : ब्रूक्स और होप जमे

शामराह ब्रूक्स और शाई होप टिक गए हैं। दोनों ने टीम की पारी को शानदार तरीके से संभाला है। होप और ब्रूक्स ने दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। वेस्टइंडीज ने 21 ओवर में एक विकेट पर 127 रन बना लिए हैं। होप ने अपने 100वें वनडे में अर्धशतक पूरा कर लिया है। वह 51 और ब्रूक्स 35 रन बनाकर नाबाद हैं।

08:09 PM, 24-Jul-2022

IND vs WI 2nd ODI Reside : 15 ओवर का खेल समाप्त

वेस्टइंडीज के पारी के 15 ओवर हो चुके हैं। उसने इस दौरान एक विकेट पर 94 रन बनाए हैं। मेयर्स के आउट होने के बाद शामराह ब्रूक्स और शाई होप ने पारी को संभाला है। दोनों ने 28 रनों की साझेदारी कर ली है। ब्रूक्स 16 गेंद पर 17 और होप 51 गेंद पर 36 रन बनाकर नाबाद हैं।

07:47 PM, 24-Jul-2022

IND vs WI 2nd ODI Reside : वेस्टइंडीज को लगा पहला झटका

वेस्टइंडीज को पहला झटका 10वें ओवर में लगा। शिखर धवन ने गेंदबाजी मे ंबदलाव करते हुए दीपक हुड्डा को मैच में पहली बार बुलाया। हुड्डा ने कप्तान को निराश नहीं किया। उन्होंने पहली ही गेंद पर कायेल मेयर्स को आउट कर दिया। मेयर्स सामने की ओर हुड्डा को ही कैच थमा बैठे। उन्होंने पहले विकेट के लिए शाई होप के साथ 65 रनों की साझेदारी की। मेयर्स ने 23 गेंद पर 39 रन बनाए। उन्होंने छह चौके और एक छक्का लगाया। मेयर्स के बाद बल्लेबाजी के लिए शामराह ब्रूक्स आए हैं।

07:30 PM, 24-Jul-2022

IND vs WI 2nd ODI Reside : छह ओवर के बाद विंडीज 45/0

वेस्टइंडीज ने छह ओवर के बाद बिना कोई विकेट गंवाए 45 रन बना लिए हैं। फिलहाल शाई होप 21 गेंदों में 22 रन और कायेल मेयर्स 15 गेंदों में 23 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई है। 

07:00 PM, 24-Jul-2022

IND vs WI 2nd ODI Reside : वेस्टइंडीज के ओपनर्स क्रीज पर उतरे

वेस्टइंडीज के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए शाई होप और कायेल मेयर्स क्रीज पर उतर गए हैं। शाई होप आराम से बल्लेबाजी कर लंबी पारी खेलने के लिए जाने जाते हैं। उनका यह 100वां मैच है। ऐसे में वह इसे यादगार बनाना चाहेंगे। होप के साथ बाएं हाथ के कायेल मेयर्स भी बल्लेबाजी के लिए आए हैं। मेयर्स ने पहले मैच में शानदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने अर्धशतक लगाया था। भारत के लिए गेंदबाजी की शुरुआत मोहम्मद सिराज ने की है।

06:37 PM, 24-Jul-2022

IND vs WI 2nd ODI Reside: ये है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, आवेश खान।

वेस्टइंडीज: शाई होप (विकेटकीपर), ब्रैंडन किंग, शामराह ब्रूक्स, कायेल मेयर्स, निकोलस पूरन (कप्तान), रोवमन पॉवेल, अकील हुसैन, रोमारियो शेफर्ड, अल्जारी जोसेफ, जेडेन सील्स, हेडेन वॉल्श जूनियर।

06:34 PM, 24-Jul-2022

IND vs WI 2nd ODI Reside : भारतीय टीम पहले करेगी गेंदबाजी

दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। वेस्टइंडीज ने टीम में एक बदलाव किया है। गुडाकेश मोती चोट के कारण इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनके स्थान पर हेडेन वॉल्श जूनियर को मौका दिया गया है। विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप का यह 100वां वनडे मैच है। भारतीय टीम में प्रसिद्ध कृष्णा की जगह आवेश खान को मौका दिया गया है। आवेश का यह पहला वनडे मैच है।