I.N.D.I.A की अगली बैठक भोपाल में हो सकती है: अक्टूबर में होनी है, विपक्षी दलों के नेताओं की संयुक्त रैली की भी प्लानिंग

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
विपक्षी गठबंधन की तीसरी बैठक 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में हुई थी। इसमें 28 राजनीतिक दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया था। - Dainik Bhaskar

विपक्षी गठबंधन की तीसरी बैठक 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में हुई थी। इसमें 28 राजनीतिक दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया था।

विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A की अगली बैठक मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अक्टूबर की शुरुआत में हो सकती है। विभिन्न विपक्षी दलों के नेताओं की पहली संयुक्त सार्वजनिक रैली के बाद यह बैठक होनी है। प्रदेश में दो महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं।

न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है। सूत्रों ने कहा कि अगली बैठक आयोजित करने के विकल्प पर मुंबई में विपक्षी दलों की हाल ही में हुई बैठक में चर्चा की गई थी। इसमें भोपाल में बैठक करने पर सहमति थी, लेकिन कोई तारीख तय नहीं की गई थी। साथ ही इसके तौर-तरीकों पर काम नहीं किया गया था।

सूत्रों ने कहा कि विपक्षी गठबंधन की अगली बैठक के लिए विपक्षी नेताओं ने दिल्ली को भी एक विकल्प रखा है। हालांकि, तारीख की कोई पुष्टि नहीं हुई। उधर, I.N.D.I.A चुनाव नजदीक आने पर विभिन्न स्थानों पर NDA के खिलाफ संयुक्त रैलियां आयोजित करने की योजना बना रहा है।

I.N.D.I.A गठबंधन पहले ही पटना, बेंगलुरु और मुंबई में तीन बैठकें कर चुका है। 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में हुई तीसरी बैठक में कोऑर्डिनेशन और कैंपेन समेत 5 कमेटियां बनाई गईं। मीटिंग में लोगो फाइनल नहीं हो सका। कई दलों को एक डिजाइन पसंद आया है, जिसमें सुधार को लेकर कुछ सुझाव दिए गए हैं।

14 सदस्यीय कमेटी में 1 CM, एक डिप्टी CM, दो पूर्व मुख्यमंत्री

विपक्ष की कमेटी में 1 CM, 1 डिप्टी CM, दो पूर्व मुख्यमंत्री, 5 राज्यसभा और 2 लोकसभा सांसदों को जगह दी गई है। इसके अलावा लेफ्ट से दो नेताओं को कमेटी में शामिल किया गया है।

कमेटी में झारखंड के CM हेमंत सोरेन (JMM), बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव (RJD)। जम्मू-कश्मीर से दो पूर्व मुख्यमंत्री- उमर अब्दुल्ला (NC) और महबूबा मुफ्ती (PDP) हैं।

पांच राज्यसभा सांसद हैं- केसी वेणुगोपाल (कांग्रेस), संजय राउत (शिवसेना UBT), शरद पवार (NCP), राघव चड्ढा (AAP) और जावेद अली खान (SP)।

लोकसभा के दो सांसद- ललन सिंह (JDU), अभिषेक बनर्जी (TMC)। डी राजा (CPI) और एक सदस्य CPI (M) से शामिल किया गया है। CPI (M) के सदस्य के नाम की घोषणा नहीं की गई है।

बैठक में 3 प्रस्ताव पास किए गए

  • हम अगले लोकसभा चुनाव जहां तक ​​संभव हो, मिलकर लड़ने का संकल्प लेते हैं। राज्यों में सीट बंटवारे की व्यवस्था तुरंत शुरू की जाएगी।
  • सार्वजनिक चिंता और महत्व के मुद्दों पर देशभर में जल्द से जल्द सार्वजनिक रैलियां करेंगे।
  • अलग-अलग भाषाओं में जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया थीम के साथ पब्लिसिटी और मीडिया स्ट्रैटजी बनाई जाएगी।

आप I.N.D.I.A अलायंस की बैठक से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं…

विपक्षी एकता की पहली बैठक के बाद केजरीवाल अड़े, कहा- अध्यादेश पर कांग्रेस रुख साफ करे

पटना में 23 जून को विपक्षी पार्टियों की पहली बैठक के बाद जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल शामिल नहीं हुए। वे प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उनके जाने के बाद आम आदमी पार्टी ने स्टेटमेंट जारी करके कहा कि कांग्रेस केंद्र सरकार के काले अध्यादेश पर अपना रुख साफ करे, नहीं तो उनके साथ किसी भी बैठक में शामिल नहीं होंगे। पूरी खबर पढ़ें…

विपक्षी एकता की दूसरी बैठक: खड़गे बोले- हमारे बीच राजनीतिक मतभेद, लेकिन हम देश बचाने साथ आए हैं

17-18 जुलाई को बेंगलुरु में हुई विपक्षी एकता की दूसरी बैठक में विपक्ष के 26 दल एक साथ आए। बैठक में विपक्षी दलों के गठबंधन का नाम INDIA तय किया गया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- भाजपा ने लोकतंत्र की सभी एजेंसियों ED, CBI आदि को नष्ट कर दिया है। हमारे बीच राजनीतिक भेद हैं, लेकिन हम देश को बचाने के लिए साथ आए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…