Diamond League 2022: नीरज चोपड़ा ने फिर रचा इतिहास, डायमंड लीग 2022 के फाइनल में पहले स्थान पर रहे

ख़बर सुनें

Diamond league 2022: नीरज चोपड़ा ने गुरुवार को ज्यूरिख में डायमंड लीग फाइनल में पहला स्थान हासिल करते हुए इतिहास रच दिया। नीरज चोपड़ा डायमंड लीग ट्रॉफी जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

24 वर्षीय टोक्यो के ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने अपने दूसरे प्रयास में 88.44 मीटर का थ्रो दर्ज किया और इसके बाद वह डायमंड लीग 2022 के फाइनल में पहले स्थान पर रहे। वहीं 88.44 मीटर के बाद उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में 88 मीटर और चौथे प्रयास में 86.11 मीटर का थ्रो किया। नीरज का पांचवां थ्रो 87 मीटर था जबकि उनका अंतिम 83.6 मीटर था।

इसस पहले नीरज विश्व चैंपियनशिप के बाद चोटिल हो गए थे। इस कारण वह बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा नहीं ले पाए थे। इसके बाद उन्होंने चोट से उबरते हुए लुसान डायमंड लीग में 89.08 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता था। पानीपत के 24 वर्षीय नीरज ने 2017 और 2018 में डायमंड लीग के फाइनल के लिए क्वालिफाई किया था, लेकिन तब वह सातवें और चौथे स्थान पर रहे थे।

नीरज चोपड़ा चेक गणराज्य के जैकब वदलेच और जर्मनी के जूलियन वेबर से आगे रहे। नीरज ने 2021 में ओलंपिक स्वर्ण, 2018 में एशियाई खेलों का स्वर्ण, 2018 में राष्ट्रमंडल खेलों का स्वर्ण, 2022 में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप का रजत पदक जीता है।

विस्तार