BJP राष्ट्रीय सचिव धनखड़ का कांग्रेस पर हमला: बोले- नेहरू चाहते तो करतारपुर-बंगा भारत में होते; वे तो लेडी माउंटबेटन के बहुत नजदीक थे

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • BJP National Secretary OP Dhankhar On Congress, Former PM Jawaharlal Nehru, Edwina Mountbatten, Subhash Chandra Bose Hitler Meeting

अंबाला34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
अंबाला में संबोधित करते भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़। - Dainik Bhaskar

अंबाला में संबोधित करते भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़।

हरियाणा के अंबाला कैंट में पन्ना प्रमुख सम्मेलन में पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने कांग्रेस को निशाने पर लिया। लगभग 25 मिनट के भाषण में धनखड़ ने कई बार कांग्रेस पर हमला किया। धनखड़ ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में हमने बदलते हुए भारत को देखा है। 130 साल पहले स्वामी विवेकानंद जी अमेरिका गए थे। उन्होंने वहां अमेरिकन ब्रदर्स एंड सिस्टर से भाषण शुरू किया था। हर भारतीय उस घटना को आज भी याद करता है।

एक नरेंद्र वो गया था एक नरेंद्र अब अमेरिका की संसद में गया