BJP ने 6 बार के सांसद हेगड़े का काटा टिकट: 400 सीटें लाकर संविधान बदलने की बात कही थी; पार्टी ने बयान से किनारा किया था

13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
28 साल में अनंत हेगड़े ने उत्तर कन्नड़ लोकसभा सीट से छह बार जीत हासिल की। (फाइल फोटो) - Dainik Bhaskar

28 साल में अनंत हेगड़े ने उत्तर कन्नड़ लोकसभा सीट से छह बार जीत हासिल की। (फाइल फोटो)

भाजपा ने कर्नाटक से सांसद अनंत कुमार हेगड़े का टिकट काट दिया है। उन्होंने 10 मार्च को कहा था कि अगर NDA को 400 सीटें मिलती हैं तो संविधान को बदल दिया जाएगा। इसके बाद पार्टी ने उनके बयान से किनारा कर लिया था।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा इस बार उन नेताओं को टिकट नहीं दे रही है, जो बार-बार विवादित बयान देकर सुर्खियों में आतें हैं।

28 साल में अनंत हेगड़े ने उत्तर कन्नड़ लोकसभा सीट से छह बार जीत हासिल की। इसके अलावा वो छह बार विधायक और कर्नाटक विधानसभा के स्पीकर और कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।

अनंत हेगड़े के 3 विवादित बयान…

  1. संविधान में संशोधन करना होगा, क्योंकि कांग्रेस के लोगों ने कुछ अनावश्यक बदलाव करके इसे मौलिक रूप से बदल दिया है। खासकर हिंदू समुदाय से जुड़े कानून। अगर यह सब बदलना है तो यह दो-तिहाई बहुमत के बिना नहीं किया जा सकता है। अगर NDA को 400 से ज्यादा सीटें मिलेंगी तो यह बदलाव किया जा सकता है।
  2. हम BJP और संघ परिवार के सदस्य हैं। अगर हम यहां रहेंगे तो दुनिया में शांति होगी। अगर हम नहीं हैं, तो विश्व शांति भी नहीं है। मैंने पहले बताया था कि जब तक इस्लाम रहेगा, विश्व शांति नहीं होगी। उसके बाद उन्होंने मेरे खिलाफ मामला दायर किया। मैं इन सब से नहीं डरता।
  3. जैसे बाबरी मस्जिद को ध्वस्त किया गया था वैसे ही चिन्नदा पल्ली मस्जिद को ध्वस्त कर दिया जाएगा। मीडिया इसे धमकी के रूप में लिख सकता है, लेकिन हमें इसकी परवाह नहीं है। हम ये करेंगे. ये हेगड़े का फैसला नहीं है बल्कि हिंदू समाज का फैसला है।

राहुल ने कहा था- संघ परिवार के छिपे मंसूबे बाहर आ रहे
हेगड़े के बयान पर राहुल गांधी ने कहा था- भाजपा का आखिरी लक्ष्य बाबासाहेब के संविधान को खत्म करना है। उन्होंने सोशल मीडिया X पर लिखा था- भाजपा सांसद का बयान कि उन्हें 400 सीट संविधान बदलने के लिए चाहिए, नरेंद्र मोदी और उनके ‘संघ परिवार’ के छिपे हुए मंसूबों का सार्वजनिक ऐलान है।

उन्हें न्याय, बराबरी, नागरिक अधिकार और लोकतंत्र से नफरत है। हम आजादी के नायकों के सपनों के साथ ये षड्यंत्र सफल नहीं होने देंगे और अंतिम सांस तक संविधान से मिले लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहेंगे।

भाजपा ने बयान से किया था किनारा, हेगड़े से जवाब मांगा था
विपक्ष के हमले के बाद भाजपा ने हेगड़े के बयान से किनारा कर लिया था। कर्नाटक भाजपा ने कहा, यह हेगड़े का का निजी विचार है। उनसे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। पार्टी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा था कि भाजपा ने हमेशा संवैधानिक लोकाचार और राष्ट्रीय हित में काम किया है।

अनंत हेगड़े ने 2004 से 2019 तक लगातार जीत दर्ज की
अनंत कुमार हेगड़े कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ से पांच बार भाजपा के लोकसभा सांसद हैं। वह पहली बार 1996 में 27 साल की उम्र में 11वीं लोकसभा में सदस्य चुनकर पहुंचे थे। फिर साल 1998 में चुनाव लड़े। इसके बाद वह साल 1999 में उन्होंने कांग्रेस की मार्गरेट अल्वा से मामूली अंतर से हार गए। इसके बाद उन्होंने साल 2004, 2009, 2014 और 2019 में लगातार चार बार जीत दर्ज की है।

ये खबर भी पढ़ें…

भाजपा की लिस्ट में 10 चौंकाने वाले नाम: कांग्रेस छोड़कर आए जिंदल को आधे घंटे में टिकट; कंगना हिमाचल से पहली महिला BJP उम्मीदवार

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने 24 मार्च को पांचवीं लिस्ट जारी की। इसमें कई चौंकाने वाले नाम हैं। हिमाचल से पहली बार भाजपा ने किसी महिला को उम्मीदवार बनाया है। एक्ट्रेस कंगना रनोट मंडी से चुनाव लड़ेंगी।

वहीं कांग्रेस छोड़ने का ऐलान करने के आधे घंटे बाद भाजपा ने नवीन जिंदल को कुरुक्षेत्र से चुनावी मैदान में उतारा। वेस्ट बंगाल की कृष्णानगर सीट से TMC की महुआ मोइत्रा के खिलाफ राजमाता अमृता राय बीजेपी की कैंडीडेट हैं। पूरी खबर पढ़ें …

खबरें और भी हैं…