AAP ने स्वाति मालीवाल को राज्यसभा कैंडिडेट बनाया: संजय सिंह ने जेल से ही नॉमिनेशन भरा, 19 जनवरी को होंगे चुनाव

नई दिल्ली7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आम आदमी पार्टी ने 19 जनवरी को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए 3 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने दिल्ली महिला आयोग (DCW) चीफ स्वाति मालीवाल को राज्यसभा का कैंडिडेट बनाया है। इसके साथ ही संजय सिंह और नारायण दास गुप्ता को दूसरे कार्यकाल के लिए राज्यसभा भेजने का फैसला लिया है।

संजय सिंह जेल से ही चुनाव लड़ेंगे। कोर्ट ने संजय सिंह को जेल से राज्यसभा के लिए नामांकन पत्र भरने की अनुमति दे दी है। आप सांसद संजय सिंह को दिल्ली शराब नीति मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED ने 5 अक्टूबर 2023 को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वो दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं।