8 साल से कोमा में थे लेफ्टिनेंट कर्नल: साथी को बचाने के लिए दुश्मनों की गोली अपने शरीर पर खाई थी, जालंधर में ली अंतिम सांस

जालंधर31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
लेफ्टिनेंट कर्नल करणबीर सिंह नत्त को 2015 कश्मीर में ऑपरेशन के दौरान गोली थी। तभी से वह कोमा में थे। बीते रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। - Dainik Bhaskar

लेफ्टिनेंट कर्नल करणबीर सिंह नत्त को 2015 कश्मीर में ऑपरेशन के दौरान गोली थी। तभी से वह कोमा में थे। बीते रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

पंजाब में जालंधर के मिलिट्री अस्पताल में एक भारतीय वीर की 8 साल कोमा में रहने के बाद मौत हो गई। भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल करणबीर सिंह नत्त की बहादुरी की कहानी हमेशा अमर रहेगी। करणबीर सिंह ने अपने साथी को बचाने के लिए दुश्मनों की गोली अपने शरीर पर खाई थी।

रविवार को उन्होंने जालंधर कैंट के मिलिट्री हॉस्पिटल में