7 बच्चों का बाप करने जा रहा था 5वां निकाह: सीतापुर में पत्नी ने बच्चों के साथ मिलकर पीटा, नई दुल्हन फरार

सीतापुर5 घंटे पहले

सीतापुर में 7 बच्चों का पिता चुपके से 5वां निकाह करने जा रहा था। इसी दौरान वहां उसकी दूसरी पत्नी अपने 7 बच्चों और रिश्तेदारों के साथ पहुंच गई। उसने बच्चों के साथ मिलकर पति को पीटा। इस बीच करीब 1 घंटे तक हंगामा चला। इसी दौरान नई दुल्हन फरार हो गई। मामले की थाने में शिकायत की गई है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मामला मंगलवार रात का है।

ये फोटो आरोपी शख्स की है। शनिवार रात निकाह रुकवाने पर हंगामा हुआ था।

ये फोटो आरोपी शख्स की है। शनिवार रात निकाह रुकवाने पर हंगामा हुआ था।

दो बीवियों को हज पर भेजा
घटना नगरा इलाके की है। पटिया मोहल्ले में 45 साल का शफी अहमद रहता है। वह सड़क बनाने का ठेका लेता है। पहली बीवी को तलाक देने के बाद शफी अहमद ने दूसरी शादी की। दूसरी बीवी से उसे 7 बच्चे हैं, जो उसके घर पर ही रहते हैं। शफी अहमद ने अपनी दूसरी बीवी को तलाक दे दिया था। वह 6 महीने से उससे अलग रह रहा है।

बच्चों का कहना है, ”अब्बू ने पहली शादी के बाद बीवी को तलाक दे दिया था। दूसरी शादी उनकी मां से की। मां को तलाक देने के बाद पिता ने चुपके से दो निकाह और किए। दोनों बीवियों को हज पर भेज दिया है। मंगलवार को वह चुपके से 5वां निकाह कर रहे थे।”

मारपीट के दौरान बड़ी बेटी आतिका को चोट लगी है। परिजन ने उसका जिला अस्पताल में इलाज कराया।

मारपीट के दौरान बड़ी बेटी आतिका को चोट लगी है। परिजन ने उसका जिला अस्पताल में इलाज कराया।

आरोपी की बेटी ने बताया- सिर्फ एक घर बचा है
बेटी ने कहा, “मेरे पापा 5 से 6 महीने से कोई खर्चा पानी नहीं दे रहे हैं। मेरे 4 नाबालिग भाई-बहन हैं। जब हम खर्चा पानी मांगते थे तो टाल देते थे और उल्टे ही हम लोगों पर झूठे आरोप भी लगाते थे। आज हमें पता चला कि वह दूसरी औरत से निकाह कर रहे हैं। यह मेरे अब्बू का 5वां निकाह था। हमें पता चला कि लड़की के घर वाले मेरे अब्बू की प्रॉपर्टी लड़की के नाम करवा रहे हैं। जो कुछ था, वो सिर्फ घर ही बचा है। जब हम लोगों को यह बात पता चली, तो हम लोग लड़की के घर पहुंचे। जैसे ही हमने परिचय दिया, तो सब लोग मारने-पीटने लगे।”

ये फोटो आरोपी की बेटी आतिका की है। उसने अपने पिता के 5वें निकाह करने की जानकारी दी है।

ये फोटो आरोपी की बेटी आतिका की है। उसने अपने पिता के 5वें निकाह करने की जानकारी दी है।

आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस
बच्चों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी पिता शफी अहमद को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कोहना चौकी इंचार्ज दिनेश तिवारी ने बताया, “शफी अहमद का उसकी पत्नी से समझौता हो गया है। आरोपी ने खर्चा देने का लिखित में आश्वासन दिया है। इसके बाद आरोपी पति को छोड़ दिया गया है।”

खबरें और भी हैं…