5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट: बिजली गिरने से UP में 10, बिहार में 11 लोगों की मौत; आंध्र प्रदेश में बाढ़ में 7 लोग बहे

नई दिल्ली4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
आंध्र प्रदेश के इलुरु जिले में कन्नापुरम नहर उफान पर है। इसमें मंगलवार को एक शख्स बह गया था। उसे झरने के नीचे की तरफ खड़े लोगों ने बचा लिया। - Dainik Bhaskar

आंध्र प्रदेश के इलुरु जिले में कन्नापुरम नहर उफान पर है। इसमें मंगलवार को एक शख्स बह गया था। उसे झरने के नीचे की तरफ खड़े लोगों ने बचा लिया।

देश के ज्यादातर राज्यों में बारिश हो रही है। कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। पिछले 24 घंटों में बिजली गिरने से बिहार में 11 लोगों की, तो उत्तर प्रदेश में 10 लोगों की मौत हो गई। आंध्र प्रदेश में गोदावरी नदी में आई बाढ़ से अब तक 7 लोगों की जान जा चुकी है। राजस्थान के जोधपुर में पानी में डूबने से पांच लोगों की मौत हो गई।

मानसून की शुरुआत से अब तक गुजरात में 100 और महाराष्ट्र में भी 110 से अधिक लोगों की मौत हुई है। वहीं, असम में इस साल बाढ़ और भूस्खलन के कारण 197 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में गोवा, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, राजस्थान और गुजरात के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, केरल, कर्नाटक, दिल्ली और हरियाणा में भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

देशभर में सोमवार को हुई बारिश का हाल आप इस मैप के जरिए देख सकते हैं…

राजस्थान: जोधपुर के दो इलाकों में पानी में डूबने से 5 लोगों की मौत
जोधपुर के बावड़ी कस्बे में मिट्‌टी के अवैध खनन के कारण बने गहरे गड्‌ढे में पानी भर गया है। मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे पास की बस्ती के 5 बच्चे यहां नहाने चले गए थे। पानी में उतरते ही पांचों डूबने लगे। पास के लोगों ने एक बच्चे को बचा लिया, लेकिन बाकी चार डूब गए।

दूसरी घटना मंडोर क्षेत्र में बहने वाले बेरी गंगा में हुई। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे नदी के झरने के बहाव क्षेत्र में पास का रहने वाला 10 साल का युवक तेज धार में बह गया। वह अपने दो दोस्तों के साथ घूमने गया था। उसे बचाने के लिए लोग पानी में उतरे पर उसे बचा नहीं सके।

जोधपुर रेलवे स्टेशन पर बारिश के बाद जमा पानी। रेलवे को 2 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा। वहीं 4 ट्रेन आंशिक रूप से रद्द की गई हैं।

जोधपुर रेलवे स्टेशन पर बारिश के बाद जमा पानी। रेलवे को 2 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा। वहीं 4 ट्रेन आंशिक रूप से रद्द की गई हैं।

पिछले 24 घंटे: राजस्थान में पूरे मानसून में होने वाली बारिश का 84 फीसदी पानी 24 घंटे में ही बरस गया। मंगलवार शाम तक यहां 180MM तक बारिश दर्ज की जा चुकी। वहीं, पूरे प्रदेश में इस मानसून सीजन में अब तक 55% से ज्यादा बारिश हो चुकी है।

अगले 24 घंटे: आज और कल प्रदेश के 24 जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी है। सबसे ज्यादा बारिश होने की संभावना जोधपुर में है।

यह भी पढ़ें: जोधपुर में बारिश का कहर, देखें PHOTO-VIDEO:बिजली गिरने से मकान-दीवारें ढहीं, स्टेशन-बस स्टैंड, बाजार डूबे; पानी में फंसे लोग

मध्य प्रदेश: 13 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

सिवनी जिले के आदिवासी बहुल खैरीकला गांव के प्राथमिक स्कूल में छत से टपक रहे बारिश के पानी से बचने के लिए छाता लगा कर पढ़ाई करते बच्चे।

सिवनी जिले के आदिवासी बहुल खैरीकला गांव के प्राथमिक स्कूल में छत से टपक रहे बारिश के पानी से बचने के लिए छाता लगा कर पढ़ाई करते बच्चे।

पिछले 24 घंटे: राज्य के कई जिलों में मंगलवार को मूसलाधार बारिश हुई। इसके बाद कई जगहों पर पानी भर गया। इसमें भोपाल, गुना, सागर, बैतूल शामिल हैं, यहां 1 इंच से ज्यादा पानी गिरा।

अगले 24 घंटे: राज्य में भारी बारिश को लेकर यहां के 13 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। रतलाम, शाजापुर, आगर, देवास, शिवपुरी, ग्वालियर, श्योपुर, सागर, दमोह, पन्ना, अनूपपुर, डिंडोरी और उमरिया जिलों में 115.5 मिलीमीटर तक बारिश होने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश: बाढ़ से 100 करोड़ से ज्यादा नुकसान हिमाचल प्रदेश में बारिश अपना कहर बरपा रही है। कहीं बादल फट रहे हैं तो कहीं नालों में बाढ़ आ गई है। इससे चल अचल संपत्ति को 100 करोड़ से ज्यादा नुकसान हो चुका है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को भारी बारिश के कारण होने वाली आपदाओं के प्रबंधन के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।

दूसरी ओर शिमला में सावन की रिमझिम बारिश में रिज मैदान पर छाता लेकर गुजरते लोग। यहां अक्सर बादल डेरा डाले रहते हैं

दूसरी ओर शिमला में सावन की रिमझिम बारिश में रिज मैदान पर छाता लेकर गुजरते लोग। यहां अक्सर बादल डेरा डाले रहते हैं

पिछले 24 घंटे: कुल्लू जिले में मंगलवार को लैंडस्लाइड हुआ। इससे बागीपुल-जांव मार्ग ब्लॉक हो गया। हालांकि किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं आई है। उधर, शिमला में भी रिमझिम बारिश हुई। इससे मौसम में थोड़ी ठंडक आ गई।

अगले 24 घंटे: मौसम विभाग ने आगामी चार दिन प्रदेश में भारी बारिश की आशंका जताई है। विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि मैदानी और मध्यपर्वतीय क्षेत्रों में 26 और 27 जुलाई को येलो और 28 – 29 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

उत्तर प्रदेश: बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत

यह तस्वीर कानपुर के एकता चौराहे की है। बारिश होने से सड़क पर पानी भर गया, लोगों को आवाजाही में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

यह तस्वीर कानपुर के एकता चौराहे की है। बारिश होने से सड़क पर पानी भर गया, लोगों को आवाजाही में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

पिछले 24 घंटे: यूपी में मंगलवार शाम को कई शहरों में जोरदार बारिश हुई। कानपुर में इस मानसून की सबसे तेज बारिश हुई। यहां दो घंटे में 16 MM बारिश रिकॉर्ड की गई। घरों और फैक्ट्री तक में पानी घुस गया। उधर, तेज बारिश में आकाशीय बिजली गिरने से प्रदेश में 10 लोगों की मौत हो गई

अगले 24 घंटे: मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में प्रयागराज, लखनऊ, चंदौली, मऊ, कौशांबी, चित्रकूट, फतेहपुर, हमीरपुर, बांदा, आगरा, मेरठ में बारिश की संभावना जताई है। विभाग का कहना है कि 30 जुलाई तक ऐसा ही मौसम रहने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: यूपी में बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत:कानपुर में जोरदार बारिश, जलभराव में कारें तक डूबीं; 3 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

पूरे देश में अगले चार दिन तक कैसा रहेगा मानसून, जानने के लिए ये चार मैप देखें…

खबरें और भी हैं…