3 दिन में गर्मी…10°C तक पारा बढ़ने के आसार: मुजफ्फरनगर में 27°C पहुंचा, 2 दिन बाद यूपी में फिर बारिश: 7.8°C के साथ नजीबाबाद सबसे ठंडा – Kanpur News

कानपुर6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
कानपुर में गुरुवार को दोपहर बाद बादलों का डेरा रहा। इससे कड़ी धूप से लोगों को राहत मिली। - Dainik Bhaskar

कानपुर में गुरुवार को दोपहर बाद बादलों का डेरा रहा। इससे कड़ी धूप से लोगों को राहत मिली।

यूपी में शुक्रवार को मौसम साफ है। मौसम विभाग ने प्रदेश में कहीं भी बारिश और कोहरे का अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि, यह सिर्फ दो दिन तक रहेगा। रविवार यानी 19 फरवरी से फिर से पश्चिम यूपी में बारिश के आसार हैं। गुरुवार को सोनभद्र और आस-पास के जिलों में बारिश हुई। IMD के मुताबिक, 9.3 मिमी. बारिश रिकॉर्ड की गई।

वहीं, बिजनौर के नजीबाबाद की रात सबसे ठंडी रही। यहां तापमान