22 जनवरी को सुबह 10.30 बजे अयोध्या आएंगे PM मोदी: 11 बजे राम मंदिर पहुंचेंगे; रामलला को सोने की सलाई से काजल लगाएंगे

अयोध्या6 मिनट पहलेलेखक: रमेश मिश्र

  • कॉपी लिंक
पीएम 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा पूजन में शामिल होंगे। वह 10.30 बजे अयोध्या पहुंचेंगे और 3.30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। - Dainik Bhaskar

पीएम 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा पूजन में शामिल होंगे। वह 10.30 बजे अयोध्या पहुंचेंगे और 3.30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब 22 जनवरी यानी प्राण प्रतिष्ठा के दिन ही अयोध्या आएंगे। वह 4 घंटे रामनगरी में रुकेंगे। सुबह 10.30 बजे विमान से अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरेंगे। 11 बजे राम मंदिर पहुंच जाएंगे। यहां 3 घंटे रुकेंगे। प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने से पहले PM राम मंदिर परिसर में लगी जटायु की प्रतिमा का इनॉगरेशन करके पूजा करेंगे।

प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 12.20 से 1 बजे तक होगा। PM के