2022 के अमरनाथ दर्शन का रिकॉर्ड टूटा: इस साल अब तक 4.17 लाख श्रद्धालुओं ने अमरनाथ के दर्शन किए; यात्रा में 25 दिन बाकी

  • Hindi News
  • National
  • Amarnath Yatra 2023 Update; Jammu Kashmir Landslide, Baba Barfani Darshan

श्रीनगर13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
इस साल यात्रा 1 जुलाई को शुरू हुई और 31 अगस्त को बंद होगी। (फाइल फोटो) - Dainik Bhaskar

इस साल यात्रा 1 जुलाई को शुरू हुई और 31 अगस्त को बंद होगी। (फाइल फोटो)

अमरनाथ यात्रा में 1 जुलाई से अब तक 4 लाख 17 हजार से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। जबकि पिछले साल पूरे सीजन में 3 लाख 65 हजार यात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे। इसी के साथ पिछले साल का रिकॉर्ड टूट चुका है। यात्रा को अब 37 दिन हो चुके हैं। यात्रा 1 जुलाई से 31 अगस्त यानी 62 दिनों तक चलेगी।जम्मू कश्मीर से अमरनाथ के लिए नया बैच 6 अगस्त को रवाना हुआ। इसमें 1626 यात्री शामिल हैं। अमरनाथ की ओर जाने वाले जम्मू- श्रीनगर नेशनल हाईवे पर लैंड स्लाइड हुआ। इसी कारण यात्रा को रोकना पड़ा। इसके बाद श्रद्धालु रामबन के चंद्रकोट जिले में यात्री निवास में रुके हुए है।

इस साल का 34वां बैच

अधिकारियों ने बताया कि 1626 यात्रियों का 34वां बैच हैं। यह बैच 6 अगस्त को करीब 3.30 बजे 64 वाहनों के साथ भगवती नगर के बेस कैंप से निकला। इसमें 2092 यात्री अनंतगढ़ जिले के पहलगाम बेस कैंप जा रहे हैं। 534 यात्री गंदेरबाल जिले के बालटास बैस कैंप के लिए जा रहे हैं। सुबह करीब 6.15 किला मोर्ह पर भारी भूस्खलन के बाद यात्रियों को चंद्रकोट यात्री निवास पर रोक दिया गया।

ट्रैफिक पुलिस ने यात्रा को आगे न बढ़ाने की सलाह दी

ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि जब तक सड़क से पत्थर नहीं हटाए जाते, तब तक यात्रा को आगे न बढ़ाए। रामबन पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि सड़क को दुरुस्त करने के लिए पुलिस ने लोगों और मशीनों को तैयार रखा गया हैं। सड़क से पत्थर हटाने के काम में दिक्कत आ रही है। बर्फबारी के चलते यात्रा को 5 अगस्त को भी एक दिन के लिए रोक दिया गया था।

दैनिक भास्कर की और खबरें पढ़ें…

1 जुलाई से 31 अगस्त तक चलेगी यात्रा, ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से कर सकते हैं रजिस्टर

अमरनाथ यात्रा के लिए सोमवार से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। इस साल यात्रा 1 जुलाई से शुरू हुई थी, जो 31 अगस्त तक चलेगी। अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (SASB) दुनियाभर के लोगों के लिए सुबह और शाम की आरती का सीधा प्रसारण भी करेगा। यात्रा, मौसम और कई सेवाओं का ऑनलाइन लाभ उठाने के लिए अमरनाथ यात्रा का ऐप गूगल प्ले स्टोर पर जारी कराया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…