2021 में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा आत्महत्याएं: सालभर में देश में आत्महत्या दर 6.2% बढ़ी, 1 लाख 53 लाख 052 लोगों ने की सुसाइड

  • Hindi News
  • National
  • Suicide Rates By State Update; Maharashtra Delhi Madhya Pradesh Tamil Nadu

नई दिल्लीएक मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत में साल 2021 में आत्महत्या के 1 लाख 64 हजार 033 मामले सामने आए। देश में सबसे ज्यादा आत्महत्याएं महाराष्ट्र में दर्ज की गईं। इसके बाद तमिलनाडु और मध्यप्रदेश में आत्महत्या के सबसे ज्यादा मामले सामने आए। 2020 में देश में 1 लाख 53 लाख 052 लोगों ने आत्महत्या की थी। 2021 से तुलना करें तो यह 7.2% वृद्धि है। वहीं आत्महत्या की दर में 6.2% की वृद्धि हुई है।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 22 हजार 207 लोगों ने आत्महत्या की। तमिलनाडु में 18 हजार 925 मामले और मध्यप्रदेश में आत्महत्या के 14 हजार 965 मामले सामने आए हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल में 13 हजार 500 और कर्नाटक में लोगों ने खुदखुशी की। महाराष्ट्र में आत्महत्या के मामले 2020 की तुलना में 13.5% बढ़े हैं। वहीं तमिलनाडु में 11.5%, मध्यप्रदेश में 9.1% मामले, पश्चिम बंगाल में 8.2 फीसदी और कर्नाटक में आत्महत्या के मामले 8% बढ़े हैं। इन पांच राज्यों में हुई आत्महत्याएं देश में सामने आए मामलों का 50.4% है। जबकि बाकी 49.6% मामले अन्य 23 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों में दर्ज किए गए। देश की आबादी में सबसे अधिक हिस्सेदारी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में देश में होने वाली आत्महत्याओं के 3.6% मामले दर्ज किए गए। देश की राजधानी दिल्ली और सबसे ज्यादा आबादी वाले केंद्र शासित प्रदेश से 2021 में आत्महत्या के 2,840 केस सामने आए। वहीं, देश के 53 बड़े शहरों में कुल 25,891 आत्महत्याएं हुईं। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की ताजा रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। इन आत्महत्याओं की वजह बेरोजगारी, अकेलापन, हिंसा, पारिवारिक समस्याएं, शराब की लत, आर्थिक समस्याएं थी।

खबरें और भी हैं…