20 महीने के ब्रेनडेड रियांश का अंगदान: पांच लोगों को मिला नया जीवन, पहली बार सूरत से मुंबई तक बनाया गया ग्रीन कॉरिडोर

सूरत8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
20 महीने का रियांश घर की पहली मंजिल से नीचे गिर गया था, जिससे उसके सर में गंभीर चोट आई थी। - Dainik Bhaskar

20 महीने का रियांश घर की पहली मंजिल से नीचे गिर गया था, जिससे उसके सर में गंभीर चोट आई थी।

गुजरात में पालनपुर शहर के 20 महीने के ब्रेनडेड रियांश यस गज्जर के अंगदान से पांच लोगों को नया जीवन मिला है। दान में मिला लीवर एक 12 वर्षीय बच्चे में सफलतापूर्वक ट्रांसप्लांट किया। वहीं, दोनों किडनी अहमदाबाद स्थित आईकेडीआरसी अस्पताल में दो जरूरतमंद मरीजों में ट्रांसप्लांट की गईं।

281 किमी का ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया था लीवर को सूरत से