15 तस्वीरों में लेवाना होटल का दर्दनाक मंजर: धुंआ भरने से सीढ़ियां नहीं दिख रही थीं, लोग चीख रहे थे; तीसरे फ्लोर पर किचन में लगी आग

लखनऊ3 मिनट पहले

लखनऊ के हजरतगंज इलाके में होटल लिवाना में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। होटल के थर्ड फ्लोर पर धुंआ भरने से लोगों को सीढ़ियां तक नहीं दिख रही थीं। लोग जान बचाने के लिए चीख रहे थे। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई की हालत गंभीर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सूचना मिलते ही सिविल अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना।

15 तस्वीरों में देखिए हादसे का भयानक मंजर

यह तस्वीर लेवाना होटल की है। सुबह 7.30 बजे के पास आग लगने की जानकारी हुई। जिससे आफरा-तफरी मच गई।

होटल में आग लगने की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और बेहोश हुए लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला।

होटल के अंदर से कई लोग बेहोशी की हालत में बाहर निकाले गए हैं। राहत व बचाव कार्य के दौरान JCB का हुक भी टूट गया।

अग्निशमन विभाग की पड़ताल में सामने आया कि तीसरी मंजिल पर ही किचन था। बताया जाता है कि आग यही से फैली है।

रेस्क्यू ऑपरेशन में दमकल कर्मियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। क्योंकि होटल की खिड़कियों पर लोहे की पट्टियां लगी हुईं हैं। जिन्हें तोड़कर अंदर घुसने का रास्ता बनाया गया।

सबसे पहले दो शव तीसरी मंजिल की गैलरी में मिले थे। बाकी शव तीसरी मंजिल के कमरे से निकाले गए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी टीम अभी चेकिंग कर रही है।

बचाव के लिए होटल के पीछे की दीवार को जेसीबी से तोड़ दिया गया। आग बुझाने के लिए यहां से पानी की बौछार डाली गई।

अब होटल परिसर को सील कर दिया गया है। ताकि साक्ष्य से छेड़छाड़ न हो सके। सबसे पहले मिले दो शव लखनऊ के गुरनूर आनंद और साहिबा कौर के थे। दोनों मंगेतर बताए जा रहे हैं।

एंबुलेंस से घायल लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। होटल में 30 कमरे हैं। हादसे के वक्त 18 कमरे बुक थे।

सीएम योगी आदित्यनाथ सिविल अस्पताल में घायलों से मिलने पहुंचे हैं। उन्होंने लखनऊ कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर को ज्वाइंट जांच कराने के लिए कहा है।

सीएम योगी आदित्यनाथ सिविल अस्पताल पहुंचे और भर्ती घायलों का हाल जाना। साथ ही डॉक्टरों से भी पूरी जानकारी ली।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आग लगने की सूचना मिलते ही लेवाना होटल पहुंचे और बचाव कार्य की जानकारी ली।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सिविल अस्पताल भी पहुंचे और मरीजों से बात की। इस हादसे में घायल लोगों का सरकार मुफ्त इलाज करवाएगी।

ये तस्वीर मोना चौधरी की है। मोना को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद काफी घबराई हुईं हैं।

यह तस्वीर कामिनी की है, जो दिल्ली से आई थीं। अभी कामिनी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ के होटल में लगी आग में 4 की मौत:तीसरी मंजिल पर 2 शव और मिले, दोनों मंगेतर; 5 घंटे से चल रहा रेस्क्यू, 10 बचाए गए

खबरें और भी हैं…