139वें स्थापना दिवस पर नागपुर में कांग्रेस की मेगा रैली: सोनिया-राहुल समेत लाखों कार्यकर्ता जुटेंगे, पार्टी लोकसभा चुनाव के प्रचार की शुरुआत करेगी

  • Hindi News
  • National
  • Congress 139th Foundation Day; Party Launch 2024 Lok Sabha Election Campaign From Nagpur | Rahul Kharge Sonia To Attend

नागपुर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
फोटो 28 दिसंबर 2022 कांग्रेस मुख्यालय दिल्ली की है। 138वां स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी के कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए थे। - Dainik Bhaskar

फोटो 28 दिसंबर 2022 कांग्रेस मुख्यालय दिल्ली की है। 138वां स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी के कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

कांग्रेस पार्टी आज 139वें स्थापना दिवस के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में मेगा रैली का आयोजन करने जा रही है। ‘हम हैं तैयार’ थीम के साथ पार्टी अपने 2024 लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करेगी।

आयोजन स्थल का नाम ‘भारत जोड़ो मैदान’ रखा गया है। रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया, राहुल, प्रियंका गांधी, 3 मुख्यमंत्री, राज्य पार्टी प्रमुख, पदाधिकारियों और अन्य वरिष्ट नेता शामिल हो सकते हैं। साथ ही रैली में देशभर के कार्यकर्ताओं के पहुंचने की तैयारी की गई है।

कांग्रेस मेगा रैली में 2 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना
कांग्रेस की मेगा रैली नागपुर में आयोजित हो रही है, जहां आरएसएस का मुख्यालय भी है। कांग्रेस महाराष्ट्र यूनिट के चीफ नाना पटोले ने कहा- मेगा रैली में 2 लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

उन्होंने नागपुर के ऐतिहासिक महत्व का हवाला देते हुए कहा कि यह कई आंदोलनों और क्रांतियों का केंद्र रहा है। कांग्रेस ने नागपुर में अंग्रेजों के खिलाफ असहयोग आंदोलन की घोषणा की थी, जिसके कारण 1947 में भारत को आजादी मिली।

मेगा रैली के बाद महाराष्ट्र में INDIA गठबंधन सीट शेयरिंग पर हो सकता है फैसला
पटोले ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान स्थिति भी सत्तारूढ़ पार्टी के कारण समान ही है। भाजपा रोजगार मुक्त भारत की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने रोजगार बढ़ाने और किसानों को न्याय सुनिश्चित करने का संकल्प लिया है। कांग्रेस लोकतंत्र में लोगों का विश्वास जगाने की कोशिश करेगी।

मेगा रैली में महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी जैसे कई मुद्दों को उठाया जाएगा। साथ ही मेगा रैली के बाद महाराष्ट्र की 48 सीटों पर इंडिया गठबंधन (उद्धव ठाकरे की शिवसेना, शरद पवार की एनसीपी और कांग्रेस इंडिया गठबंधन का हिस्सा है) के बीच सीट शेयरिंग के प्लान पर भी फाइनल बात हो सकती है।

कांग्रेस के 138वें स्थापना दिवस समारोह पर राहुल गांधी और सोनिया गांधी की ये तस्वीर सामने आई थी।

कांग्रेस के 138वें स्थापना दिवस समारोह पर राहुल गांधी और सोनिया गांधी की ये तस्वीर सामने आई थी।

पिछले साल दिल्ली पार्टी ऑफिस में आयोजित हुआ था कार्यक्रम
बीते साल 2022 में कांग्रेस ने 138वां स्थापना दिवस का कार्यक्रम पार्टी ऑफिस दिल्ली में आयोजित किया था। इसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया, राहुल और अन्य नेता शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम के दौरान की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें राहुल मां सोनिया के गाल पकड़ते नजर आ रहे थे। दोनों मुस्कुरा रहे थे।

139 साल पहले हुई थी कांग्रेस की स्थापना
28 दिसंबर 1885 यानी आज ही के दिन देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी इंडियन नेशनल कांग्रेस (INC) की स्थापना हुई थी। इसकी स्थापना का श्रेय ब्रिटिश अफसर एओ ह्यूम को जाता है। हालांकि ह्यूम के निधन के बाद 1912 में उन्हें कांग्रेस का संस्थापक घोषित किया गया।

कांग्रेस पार्टी के पहले अध्यक्ष कलकत्ता हाईकोर्ट के बैरिस्टर व्योमेश चंद्र बनर्जी थे। 28 से 30 दिसम्बर 1885 के बीच बंबई (अब मुंबई) में पार्टी का पहला अधिवेशन बुलाया गया। कांग्रेस पार्टी अंग्रेजों के खिलाफ कई आंदोलनों में शामिल रही। इसने गांधी जी के नेतृत्व में सविनय अवज्ञा आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन में भी हिस्सा लिया। आजादी से पहले पार्टी के 1.5 करोड़ से ज्यादा सदस्य और 7 करोड़ से ज्यादा समर्थक थे।

ये खबर भी पढ़ें…

भारत जोड़ो यात्रा के बाद राहुल की भारत न्याय यात्रा:14 जनवरी से 20 मार्च तक चलेगी, मणिपुर से मुंबई तक 14 राज्य 6200 KM का सफर

राहुल गांधी ने 7 सितंबर 2022 से 30 जनवरी 2023 तक भारत जोड़ो यात्रा की थी, जो कन्याकुमारी से शुरू होकर श्रीनगर में खत्म हुई थी।

राहुल गांधी ने 7 सितंबर 2022 से 30 जनवरी 2023 तक भारत जोड़ो यात्रा की थी, जो कन्याकुमारी से शुरू होकर श्रीनगर में खत्म हुई थी।

2024 लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भारत न्याय यात्रा शुरू करेंगे। यह 14 जनवरी से मणिपुर से शुरू होकर 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी। इस दौरान यात्रा 14 राज्य और 85 जिलों को कवर करेगी। इस दौरान राहुल गांधी बस से और पैदल 6 हजार 200 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा करेंगे। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…