हिमाचल में 4 दिनों में 71 लोगों की मौत: मानसून सीजन में 7500 करोड़ का नुकसान: ओडिशा में बिजली गिरने से 5 की जान गई

  • Hindi News
  • National
  • Himachal Pradesh Rainfall Alert Update; Uttarakhand | Uttar Pradesh Shimla Kalka

13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
तस्वीर हिमाचल प्रदेश के शिमला की है। यहां लैंडस्लाइड के चलते कई घर टूट गए। - Dainik Bhaskar

तस्वीर हिमाचल प्रदेश के शिमला की है। यहां लैंडस्लाइड के चलते कई घर टूट गए।

हिमाचल प्रदेश में बीते 4 दिनों में बारिश से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में 71 लोगों की जान जा चुकी है। इस साल मानसून सीजन में राज्य को 7500 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। इसके अलावा 327 लोगों की जान चली गई और 1700 से ज्यादा घर पूरी तरह टूट गए। राज्य सरकार ने केंद्र से 6600 करोड़ रुपए की मदद की मांग की है।

हिमाचल में इस साल सेब उत्पादकों को 1000 करोड़ रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। भारी बारिश से बागानों में तैयार हो रहे सेब गिर गए और उनका साइज भी छोटा हो गया। हिमाचल हर साल 24 से 28 किलो वजन के 3-4 करोड़ बॉक्स सेब का उत्पादन करता है। इस बार एक से 1.50 करोड़ बॉक्स बनने का ही अनुमान है।

उधर, बुधवार को ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई और 7 लोग घायल हो गए। बालासोर में 3 और भद्रक जिले में एक शख्स की मौत हुई। वहीं, मयूरभंज जिले में एक महिला ने जान गवाईं।

हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को कांगड़ा जिले में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे किया।

हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को कांगड़ा जिले में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे किया।

मानसून में ब्रेक लगने से पहाड़ों पर बरसे बादल
मानसून में ब्रेक के चलते देश के कई हिस्सों में सूखे जैसे हालात हैं। इसी कारण हिमाचल व उत्तराखंड में भारी बारिश हुई। विशेषज्ञों के मुताबिक, ‘जुलाई और अगस्त सबसे ज्यादा बारिश वाले महीने हैं। इनमें मानसूनी ब्रेक आता है तो बादल पहाड़ों पर जमा हो जाते हैं और यहीं सबसे ज्यादा बारिश कराते हैं।’ मौसम विभाग की मानें तो अगले 5-7 दिन मानसून ब्रेक के जारी रहने के आसार हैं।

अगले 24 घंटे कैसे रहेंगे…

यहां भारी बारिश होगी: झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा।

यहां मध्यम बारिश होगी: उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु।

अब देखें राज्यों के मानसून की तस्वीरें…

उत्तराखंड के ऋषिकेश में लैंडस्लाइड के मलबे में दबे 5 शवों को निकाला गया।

उत्तराखंड के ऋषिकेश में लैंडस्लाइड के मलबे में दबे 5 शवों को निकाला गया।

उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से प्रभावित हाईवे को मशीनों की मदद से ठीक किया जा रहा है।

उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से प्रभावित हाईवे को मशीनों की मदद से ठीक किया जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश के शिमला में लैंडस्लाइड प्रभावित इलाकों से मलबे को हटाया जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश के शिमला में लैंडस्लाइड प्रभावित इलाकों से मलबे को हटाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं…