हिमाचल में सुखविंदर सुक्खू Vs प्रतिभा सिंह: CM ने सरकार के एक साल पूरा होने का कार्यक्रम रखा; पार्टी अध्यक्ष बोली- हमें नहीं बताया

देवेंद्र हेटा, शिमलाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
हिमाचल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि संगठन को नजर अंदाज करेंगे तो यह अच्छी बात नहीं है। - Dainik Bhaskar

हिमाचल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि संगठन को नजर अंदाज करेंगे तो यह अच्छी बात नहीं है।

हिमाचल सरकार और कांग्रेस संगठन में एक बार फिर से रार सामने आई है। सरकार के एक साल पूरा होने पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर सरकार और संगठन आमने-सामने हो गए हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू को निशाने पर लेते हुए कहा कि कार्यक्रम को लेकर संगठन को विश्वास में नहीं लिया गया। इसलिए उन्हें इस कार्यक्रम की जानकारी नहीं है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि सरकारें भी संगठन से ही बनती हैं।