हिमाचल में घरों में दरारे आईं, नीचे की मिट्टी बही: छोड़कर जा रहे लोग, अमरनाथ यात्री की खाई में गिरने से मौत; 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
हिमाचल प्रदेश के शिमला में लैंडस्लाइड के बाद निचले इलाकों में रहने वाले लोग अपना घर छोड़कर जा रहे हैं। - Dainik Bhaskar

हिमाचल प्रदेश के शिमला में लैंडस्लाइड के बाद निचले इलाकों में रहने वाले लोग अपना घर छोड़कर जा रहे हैं।

हिमाचल और उत्तराखंड में पिछले एक हफ्ते बारिश और लैंडस्लाइड ने काफी तबाही मचाई। हिमाचल में इस मानसून सीजन करीब 1000 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है।

यही वजह है कि लोग अब घर छोड़कर जाने को मजबूर हैं। इनके घरों में दरारे आ गई हैं और नीचे की मिट्टी बह गई। किसी भी वक्त घर गिर सकता है। कुछ लोगों ने प्रदेश ही छोड़ दिया है।

उधर हिमाचल में 12 में से 11 जिलों में 857 सड़कें बंद हैं। 4,285 ट्रांसफार्मर और 889 जल आपूर्ति योजनाएं रुकी हुई हैं। राज्य में लैंडस्लाइड की अलग-अलग घटनाओं में 300 से ज्यादा की मौत हो गई।

वहीं मौसम विभाग ने उत्तराखंड, यूपी, बिहार और मध्य प्रदेश सहित देश के 17 राज्यों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया है। उधर दिल्ली में भी शनिवार सुबह को तेज बारिश हुई।

अगले 24 घंटे कैसे रहेंगे…

यहां भारी बारिश होगी: उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश।

यहां मध्यम बारिश होगी: उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात, राजस्थान।

मानसून से जुड़ी तस्वीरें…

दिल्ली के बदरपुर इलाके में पानी भरने से आटो फंस गया।

दिल्ली के बदरपुर इलाके में पानी भरने से आटो फंस गया।

दिल्ली के द्वारका इलाके में देर रात पानी बारिश होने से सड़क पर जलभराव हो गया।

दिल्ली के द्वारका इलाके में देर रात पानी बारिश होने से सड़क पर जलभराव हो गया।

अन्य राज्यों में मौसम का हाल…

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव, कवर्धा और मुंगेली में भारी बारिश की चेतावनी, गरज-चमक के साथ पड़ेंगी बौछारें

रायपुर में शुक्रवार शाम से जमकर बारिश हुई, कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई।

रायपुर में शुक्रवार शाम से जमकर बारिश हुई, कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई।

छत्तीसगढ़ में फिर से मानसून एक्टिव हो गया है। मुंगेली, कबीरधाम और राजनांदगांव जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा बाकी जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…