हिमाचल नालागढ़ कोर्ट फायरिंग में ट्विस्ट: बंबीहा गैंग का दावा- शूटर सन्नी लेफ्टी को छुड़ाने के लिए हमने गोलियां चलाई, लॉरेंस गैंग ने नहीं

चंडीगढ़4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हिमाचल के नालागढ़ कोर्ट में फायरिंग में नया ट्विस्ट आ गया है। बंबीहा गैंग ने दावा किया कि यह फायरिंग उन्होंने की है, लॉरेंस गैंग ने नहीं। वह शूटर सन्नी लेफ्टी को छुड़ाने के लिए गए थे। बंबीहा गैंग के शूटर गैंगस्टर कौशल चौधरी के हवाले से सोशल मीडिया में यह दावा किया गया है। चौधरी ने यह भी कहा कि उनके 2 लोगों को पुलिस पकड़ चुकी है लेकिन इसका खुलासा नहीं कर रही। कल यह चर्चा थी कि विक्की मिड्‌डूखेड़ा के कत्ल में शामिल रहे शूटर सन्नी को कत्ल करने के लिए लॉरेंस गैंग ने यह हमला किया।

बंबीहा गैंग के गैंगस्टर कौशल चौधरी की सोशल मीडिया पोस्ट।

बंबीहा गैंग के गैंगस्टर कौशल चौधरी की सोशल मीडिया पोस्ट।

यह लिखा गैंगस्टर कौशल चौधरी ने
आज जो नालागढ़ कोर्ट कांप्लैक्स में गोली चली, वह हमारे भाई सन्नी लेफ्टी को लेने के लिए गए थे। पुलिस के गोली चलाने की वजह से हमारे 2 भाई भागने में कामयाब रहे। हमारे भाई चस्का जैतू और मान जैतू को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। मगर, अभी तक इसे शो नहीं कर रहे। सभी भाई इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

हिमाचल में सड़क पर गिरा हमलावरों की बाइक।

हिमाचल में सड़क पर गिरा हमलावरों की बाइक।

कोर्ट परिसर की सीढ़ियां चढ़ते समय फायरिंग
सन्नी लेफ्टी को शुक्रवार को नालागढ़ कोर्ट में पेशी पर लाया गया था। जब पुलिसवाले सन्नी को लेकर नालागढ़ कोर्ट परिसर की सीढ़ियां चढ़ रहे थे, उसी समय उस पर चार-पांच हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। यह हमलावर हरियाणा नंबर की मोटरसाइिकलों पर सवार थे। फायरिंग में एक गोली सन्नी की कनपटी के नजदीक से गुजरी। गोलियां चलते ही सन्नी भागकर कोर्ट रूम में घुस गया। जिसके बाद हमलावर भी अपनी मोटरसाइकिल पर वहां से फरार हो गए। कुछ दूर जाकर नालागढ़ पुलिस स्टेशन के पास उन्होंने अपनी बाइक सड़क पर ही छोड़ दी।

कत्ल केस में पेशी पर लाया गया था सन्नी लेफ्टी
नालागढ़ में तकरीबन एक साल पहले गैंगवार हुई थी। सन्नी उसी गैंगवार का आरोपी है। सोमवार को उसे नाहन जेल से पेशी पर नालागढ़ कोर्ट लाया गया था। हिमाचल पुलिस ने अपनी तरफ से सन्नी की सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए थे। सन्नी लेफ्टी जून-2022 से हिमाचल की नाहन जेल में बंद है।

खबरें और भी हैं…