हरियाणा CM की चंद्रयान-4 बयान पर सफाई, VIDEO: फोन कर बोले- मैंने तो छोटी बहन को मजाक में कहा, महिला ने रोजगार मांगा था

चंडीगढ़3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
हरियाणा सीएम मनोहर लाल। - Dainik Bhaskar

हरियाणा सीएम मनोहर लाल।

हरियाणा में जनसंवाद कार्यक्रम में एक महिला की मांग पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के चंद्रयान-4 के बयान को लेकर हो हल्ला मचा हुआ है। विपक्षी नेता लगातार CM को निशाने पर लिए हुए हैं। इस बीच मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने बयान को लेकर सफाई दी है।

सीएम से गांव की महिलाओं के लिए रोजगार मांगने वाली महिला को मुख्यमंत्री ने फोन पर कहा है कि ‘मैंने यह बात किसी दुर्भावना से पीड़ित होकर नहीं कही थी। मैं बहन-बेटियों की कद्र करता हूं। मैंने छोटी बहन मान कर मजाक में ऐसा कहा था’

सीएम ने सुमन से कहा कि आप मेरी बहन जैसी और एक्टिव महिला हो। आपने जो समझा वैसा मेरा भाव नहीं था।

चंडीगढ़ आने का दिया न्योता
मुख्यमंत्री ने महिला सुमन को अपनी मांगों को लेकर चंडीगढ़ आने का न्योता दिया है। सुमन ने बताया है कि अब मुझे मुख्यमंत्री से कोई शिकायत नहीं है। बता दें कि हांसी के थुराना में मुख्यमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान सुमन ने गांव की महिलाओं के रोजगार के लिए सीएम से फैक्ट्री लगाने की मांग की थी। इस पर सीएम ने विवादित बयान दिया था।

क्या कहा था सीएम मनोहर लाल ने
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने महिला की मांग पर कहा था कि अगली बार चांद पर चंद्रयान-4 जाएगा उसमें तुम्हे भेजेंगे। सीएम के इस बयान को लेकर सुमन के साथ गांव की अन्य महिलाएं काफी आहत हो गई थीं। गांव के अन्य लोगों में भी काफी रोष था। इसके बाद हांसी के विधायक विनोद भयाना महिला के गांव भटाना पहुंच थे, जहां उन्होंने सीएम की फोन पर सुमन की लगभग डेढ़ मिनट तक बात कराई।

विपक्ष के निशाने पर आए मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा महिला द्वारा गांव में फैक्टरी लगाने की बात पर की गई टिप्पणी के विरोध में यूथ कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांश बुद्धिराजा के नेतृत्व में चंद्रयान-4 के पोस्टर लेकर करनाल के प्रेमनगर स्थित अस्थायी CM आवास के समक्ष प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस द्वारा सीएम के बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए मुख्यमंत्री को चंद्रयान-4 में बैठकर चांद पर रोजगार खोजने की नसीहत दे डाली। आप के अनुराग ढांडा, दीपेंद्र हुड्‌डा, अभय चौटाला ने भी सीएम की टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

ये खबर भी पढ़ें…

हरियाणा में महिला बोली- फैक्ट्री लगा दीजिए, रोजगार मिल जाएगा,VIDEO:CM मनोहर लाल बोले- अगली बार चंद्रयान-4 जाएगा, उसमें तुमको भेजेंगे​​​​

हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्‌टर के हिसार में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान हुई बातचीत का वीडियो खूब सुर्खियों में है। यहां एक महिला ने CM को कहा- माननीय मुख्यमंत्री साहब, मेरी तो यही मांग है कि यहां एक फैक्ट्री लगाने का कष्ट करें ताकि हमारी महिलाएं काम कर सकें। हमें रोजगार मिल जाए। इसके जवाब में CM मनोहर लाल कहा- अगली बार चांद के ऊपर जाएगा चंद्रयान 4, तुमको उसमें भेजेंगे (पूरी खबर पढ़ें)

खबरें और भी हैं…