हरियाणा में 142 छात्राओं से छेड़छाड़ पर एक्शन: CM मनोहर ने जींद के सरकारी स्कूल प्रिंसिपल को बर्खास्त किया, चिट्‌ठी से खुला था राज

जींद14 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
जींद में छात्राओं से छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब हरियाणा सीएम मनोहर लाल ने बड़ा एक्शन लेते हुए आरोपी प्रिंसिपल को बर्खास्त कर दिया है। - Dainik Bhaskar

जींद में छात्राओं से छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब हरियाणा सीएम मनोहर लाल ने बड़ा एक्शन लेते हुए आरोपी प्रिंसिपल को बर्खास्त कर दिया है।

हरियाणा के जींद जिले के उचाना में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा 142 छात्राओं के साथ छेड़छाड़ मामले में सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। आरोपी प्रिंसिपल को बर्खास्त किया गया है। फिलहाल आरोपी प्रिंसिपल को सस्पेंड करने के बाद गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा हुआ है। मामले की गहनता से जांच के लिए SIT का गठन किया गया है।

सीएम मनोहर लाल ने मंगलवार को विभाग द्वारा की गई जांच