हरियाणा में कल 13 जिलों में बारिश की संभावना: 24 घंटे में नारनौल सबसे ठंडा, अंबाला गर्म; 15 के बाद फिर सक्रिय होगा मानसून

सोनीपत5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हरियाणा के अधिकतर जिलों में आज मौसम शुष्क रहेगा। महेंद्रगढ़ को छोड़ दें तो प्रदेश के किसी भी हिस्से में 12 घंटे से बारिश की कोई गतिविधि दर्ज नहीं हुई है। मौसम विभाग ने आज किसी भी जिले के लिए किसी भी प्रकार का अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि 13 जून को 13 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

आज मौसम में किसी प्रकार का फेरबदल नहीं हुआ तो रविवार को 5 जिलों में भारी बारिश और अन्य 8 जिलों में गरज चमक के साथ हलकी बारिश की संभावना जताई गई है। तापमान में भी कोई बड़ा फेरबदल 24 घंटे के दौरान देखने को नहीं मिला है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि 15 अगस्त के बाद प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ने के आसार हैं।

5 दिन में 7% बारिश हुई कम
मौसम विशेषज्ञों ने बताया है कि मानसून टर्फ का पश्चिमी छोर सामान्य स्थिति के उत्तर में हिमालय की तलहटियों की तरफ बढ़ने से राज्य में मानसून में बारिश की गतिविधियों में कई दिनों से कमी दर्ज की गई है। 1 जून से 11 अगस्त तक की अवधि में प्रदेश में 346.3 एमएम बारिश दर्ज हुई है। यह सामान्य बारिश 261.4 एमएम से 32% ज्यादा है। इससे पहले 8 अगस्त तक राज्य में 341.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। जो सामान्य बारिश (245.2 मिलीमीटर) से 39% ज्यादा थी। 5 दिनों में बारिश का आंकड़ा 7 प्रतिशत तक गिर गया है।

15 के बाद सक्रिय होगा मानसून
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून टर्फ की अक्षय रेखा का पश्चिमी छोर अब भी सामान्य स्थिति से उत्तर की और हिमालय की तलहटियों की तरफ बढ़ा हुआ है। जो थोड़ा सा दक्षिण की तरफ नीचे की तरफ आने की संभावना है। 12 से 14 अगस्त के दौरान राज्य में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील व बीच-बीच में बादलवाई और कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। राज्य में मानसून की सक्रियता 15 अगस्त के बाद ही फिर से बढ़ने की संभावना बन रही है।

मानसून के कमजोर होने के से कारण

  • प्रशान्त महासागर में एल नीनो प्रभावी हो रही है। जिससे भारत मे बारिश में कमी आ रही है।
  • एमजेओ बेहद कमजोर स्थिति में चली गई है। जिसके कारण न तो लो प्रेशर एरिया (LPA) बन रहे हैं और न ही उत्तर भारत को कोई सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (WD) प्रभावित करने आ रहे हैं।
  • MJO फिलहाल फेज 7 में है। वह एक सीमित एरिया में ही घूम रही है। आने वाले 2-3 हफ्तों तक MJO किसी भी सक्रिय स्थिति में नही दिख रही।
  • 20 अगस्त के बाद उम्मीद है कि MJO की स्थिति ठीक होगी।इससे अगस्त के अंत से बारिश में बढ़ोतरी होने का अनुमान विशेषज्ञ जता रहे हैं।
  • हरियाणा में इस प्रकार रहा रात का तापमान।

अधिकतम तापमान में बड़ा बदलाव नहीं

हरियाणा में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव 24 घंटे में नहीं हुआ है। बीती रात काे न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। रात को सबसे कम तापमान 24.8 डिग्री नारनौल में दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान 28.1 डिग्री अंबाला में रहा। इसमें 24 घंटे में यहां 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। बात अधिकतम तापमान की करें तो शुक्रवार को यह सामान्य बना रहा। हिसार 37 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म रहा।

खबरें और भी हैं…