हरियाणा में कल भी बारिश: सिरसा में घग्गर नदी में बहा किसान; सोनीपत में सबसे ज्यादा 97.5MM पानी गिरा

रेवाड़ी6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
हरियाणा के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। - Dainik Bhaskar

हरियाणा के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई।

हरियाणा में मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। शनिवार को 10 जिलों में बारिश हुई। सोनीपत में सबसे ज्यादा 97.5 एमएम बारिश हुई। इसके अलावा नारनौल, गुरुग्राम, रेवाड़ी, सिरसा, कुरुक्षेत्र और करनाल में भी अच्छी बारिश देखने को मिली।

वहीं तापमान में भी 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज हुई है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक कल भी बारिश होने के आसार है। उधर शनिवार को सिरसा में घग्गर नदी में एक किसान बह गया। किसान घग्गर नदी में अपने डूबे ट्यूबवेल को संभालने के लिए 3-4 साथियों के साथ उतरा था। पैर फिसलने से वह पानी में बह गया। किसान की पहचान सोहनलाल ​​​​​के रूप में हुई है।

इस बार अभी तक 54 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। ज्यादा बारिश होने के कारण पिछले दिनों प्रदेश में हालात भी बिगड़ गए थे। नदियां उफान पर आने की वजह से कई जिले बाढ़ की चपेट में आ गए थे।

लगातार बारिश होने के कारण प्रदेश के विभिन्न जिलों में सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई है।

लगातार बारिश होने के कारण प्रदेश के विभिन्न जिलों में सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई है।

54 फीसदी ज्यादा हो चुकी बारिश
मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा में 1 जून से 27 जुलाई के बीच 287.4 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। यह सामान्य बारिश 186.7 से 54 फीसदी ज्यादा है। पिछले एक सप्ताह की बात करें तो 21 से 27 जुलाई के बीच 43.3 मिलीमीटर बारिश हुई, जो सामान्य 37.8 से 15 फीसदी ज्यादा है। शनिवार सुबह प्रदेश के GT बेल्ट के अलावा दक्षिणी हरियाणा के भी विभिन्न जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिली। रेवाड़ी में सुबह साढ़े 3 घंटे झमाझम बारिश हुई।

गरज-चमक के साथ होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, 1 अगस्त तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए कहा कि कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

हरियाणा में कहां-कहां यलो अलर्ट
30 जुलाई को सिरसा, फतेहाबाद, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, गुरुग्राम, मेवात, फरीदाबाद और पलवल को छोड़कर अन्य भी जिलों में यलो अलर्ट है। 31 जुलाई को अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, जींद, कैथल करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, फतेहाबाद, सिरसा और हिसार में यलो अलर्ट है। 1 अगस्त को पंचकूला, यमुनानगर और अंबाला समेत 12 जिलों में और 2 अगस्त को समूचे हरियाणा में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

खबरें और भी हैं…