हरियाणा जहरीली शराब केस में 19 मौत..मास्टरमाइंड फरार: यमुनानगर का व्यक्ति अंबाला में भर्ती; बोला- मुनाफे के चक्कर में घर-घर बिक रही, 20 रुपए से शुरू

अंबाला24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
हरियाणा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) AS चावला ने शनिवार शाम को अंबाला की अवैध फैक्ट्री का निरीक्षण किया है। उन्होंने पुलिस को गहन जांच करने के निर्देश दिए।  - Dainik Bhaskar

हरियाणा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) AS चावला ने शनिवार शाम को अंबाला की अवैध फैक्ट्री का निरीक्षण किया है। उन्होंने पुलिस को गहन जांच करने के निर्देश दिए। 

हरियाणा में जहरीली शराब से होने वाली मौत के बढ़ते ग्राफ से प्रशासन हिल गया है। हरियाणा पुलिस एक्शन मोड में आई हुई है। DGP शत्रुजीत कपूर की मीटिंग के बाद प्रदेशभर में अवैध रूप से शराब बेचने का धंधा कर रहे लोगों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर 200 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया।

उधर, हरियाणा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) AS चावला ने