सोनिया से सवाल पर कांग्रेस का बवाल: चंडीगढ़ में पंजाब के कांग्रेसियों का सत्याग्रह; वड़िंग बोले- कांग्रेस सोच, कभी खत्म नहीं होगी

चंडीगढ़एक घंटा पहले

कांग्रेस के सत्याग्रह के दौरान प्रदर्शन करते कांग्रेसी।

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से ED की पूछताछ को लेकर कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर रही है। पंजाब कांग्रेस चंडीगढ़ में सत्याग्रह कर रही है। प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की अगुवाई में तमाम दिग्गज कांग्रेसी चंडीगढ़ में यह प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसमें पंजाब विधानसभा में विपक्षी दल नेता प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व मंत्री सुखजिंदर रंधावा समेत पंजाब के सभी कांग्रेसी दिग्गज शामिल हैं।

सत्याग्रह पर बैठे कांग्रेसी नेता।

सत्याग्रह पर बैठे कांग्रेसी नेता।

कांग्रेस को दबाना चाहती हैं विरोधी पार्टियां
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी कांग्रेस को दबाना चाहती हैं। कांग्रेस दोबारा खड़ी होगी। वड़िंग ने कहा कि हम यह नहीं चाहते कि विरोध के बाद ED सोनिया गांधी से पूछताछ बंद कर दे। हम देश को बताना चाहते हैं कि कांग्रेस ने 70 साल सरकार चलाई लेकिन कभी ऐसी बदलाखोरी नहीं की। कांग्रेस एक सोच और विचारधारा है, जिसे कोई खत्म नहीं कर सकता।

चंडीगढ़ के सेक्टर 15 स्थित कांग्रेस भवन में प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता।

चंडीगढ़ के सेक्टर 15 स्थित कांग्रेस भवन में प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता।

चंडीगढ़ में प्रदर्शन करते कांग्रेसी नेता।

चंडीगढ़ में प्रदर्शन करते कांग्रेसी नेता।

खबरें और भी हैं…