सिद्धू मूसेवाला पर RPG अटैक की तैयारी थी: पूछताछ में गैंगस्टर लॉरेंस का खुलासा; दूसरे लोगों की जान को खतरा देख बदला प्लान

अमृतसर7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पंजाब के मोहाली में पुलिस इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर हुए हमले में प्रयोग RPG का असल इस्तेमाल सिद्धू मूसेवाला पर किया जाना था। यह जानकारी सिद्धू मूसेवाला हत्या के मुख्यारोपी गैंगस्टर लॉरेंस ने खुद दिल्ली पुलिस को रिमांड के दौरान कही है। इस RPG को उपलब्ध करवाने वाले लॉरेंस के पाकिस्तानी साथी हरविंदर सिंह रिंदा ने अंतिम समय में बदलाव कर दिया।

उनकी कोशिश थी कि सिद्धू पर यह हमला तब किया जाए, जब वह चुनावों के दौरान सार्वजनिक स्थल पर हो या रैली को संबोधित किया जाए, लेकिन इसमें सिद्धू के साथ वहां मौजूद अन्य लोगों की भी जान को खतरा था।

अधिक मौतों के डर से बदला फैसला लॉरेंस इसकी पूरी तैयारी में था, लेकिन जब ध्यान आया कि इस कदम के बाद कई और जिंदगियों को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए इस फैसले को अंतिम समय में बदल दिया गया। जिसके बाद इसे पंजाब पुलिस के इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर चलाने का विचार बनाया गया था। जिसे लंडा की मदद से अक्टूबर 2022 में पूरा किया गया।

ISI की मदद से भारत पहुंचा था RPG
RPG को इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) की मदद से सरहद पार करवार भारत लाया गया था। इस पूरे काम के लिए तस्करों की मदद ली गई थी। रिंदा ने कथित तौर पर ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए लॉरेंस गैंग के सदस्यों को शामिल किया था।

आगे की जांच से पता चला कि कनाडा स्थित भगोड़े आतंकवादी लखबीर सिंह लंडा ने रिंदा के साथ सहयोग किया था। रिंदा के बाद लंडा दूसरे नंबर का कमांड अधिकारी भी था।

CIA कार्यालय पर भी करवाया था ग्रेनेड हमला
​​​​​​​रिंदा को पहले पंजाब के नवांशहर में अपराध जांच एजेंसी (CIA) कार्यालय पर ग्रेनेड हमले के साथ जोड़ा गया था। इसी साल की शुरुआत में हरियाणा के करनाल में पाकिस्तान से जुड़े 4 संदिग्ध आतंकवादियों की गिरफ्तारी हुई। इसके बाद 9 मई, 2022 को मोहाली में RPG हमला ISI और स्थानीय गैंगस्टरों के समर्थन से बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) द्वारा रची गई एक साजिश के रूप में सामने आया था।

हमलावरों की पहचान हरियाणा के सुरखपुर गांव के दीपक और एक नाबालिग साथी के रूप में की गई, जिन्हें घटना के पांच महीने बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पकड़ लिया। जिसके बाद स्पष्ट हो गया कि इस घटना में रिंदा भी शामिल था।

9 मई 2022 को हुई थी सिद्धू मूसेवाला की हत्या
सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर शुभदीप सिंह सिद्धू की 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पंजाब सरकार के मुताबिक इस मामले में अब तक 29 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, दो आरोपी मुठभेड़ में मारे गए और 5 को भारत के बाहर से लाया जाना है। इसके लिए राज्य सरकार केंद्र और अन्य एजेंसियों के संपर्क में हैं। मूसेवाला की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी लॉरेंस गैंग का गोल्डी बराड़ है।

खबरें और भी हैं…