साल में दो बार होंगे 10वीं-12वीं के बोर्ड एग्जाम: 11वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स पढ़ सकेंगे दो भाषाएं, 2024 से लागू होगा नया नियम

नई दिल्ली3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
नियमों के मुताबिक, 11वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स को दो भाषाएं पढ़नी होंगी। इनमें से एक भारतीय भाषा होनी चाहिए। (कॉन्सेप्ट इमेज) - Dainik Bhaskar

नियमों के मुताबिक, 11वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स को दो भाषाएं पढ़नी होंगी। इनमें से एक भारतीय भाषा होनी चाहिए। (कॉन्सेप्ट इमेज)

केंद्र सरकार ने नई शिक्षा नीति के तहत एकेडमिक सेशन 2024-25 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके मुताबिक, अब 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार कराई जाएंगीं। दोनों परीक्षा में जिसमें स्टूडेंट के ज्यादा मार्क होंगे, उसे गिना जाएगा।

इसके अलावा 11वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स को दो भाषाएं पढ़नी होंगी। इनमें से एक भारतीय भाषा होनी चाहिए। हालांकि, स्टूडेंट्स को सबजेक्ट चुनने की छूट होगी। उन पर चुनी गई स्ट्रीम के आधार पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा।

किताबों का सिलेबस कम होगा, कीमतें भी घटेंगी
शिक्षा मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि एकेडमिक सेशन 2024 के लिए किताबों में भी बदलाव किया जा रहा है। किताबों में अब भारी-भरकम सिलेबस भी नहीं रखा जाएगा। किताबों की कीमतें भी कम की जाएंगी।

नया सिलेबस न्यू एजुकेशन पॉलिसी-2020 को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा। जिसमें स्कूल बोर्ड कोर्स पूरा होने पर ऑन डिमांड एग्जाम कराने की मांग कर सकेंगे। इन बदलावों के पीछे का उद्देश्य स्टूडेंट्स को महीनों तक बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी करने के मुकाबले उनकी समझ और उपलब्धि का आकलन करना है।

इससे जुड़ी अन्य खबरें भी पढ़ें…
12वीं की परीक्षा अगले साल से 2 टर्म में होगी, 10वीं-12वीं के रिजल्ट में पिछली कक्षाओं के नंबर जुड़ेंगे​​​​​​​

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने अप्रैल 2023 में नेशनल कॅरिकुलम फ्रेमवर्क (NCF) का ड्राफ्ट जारी किया था। इसमें 12वीं की बोर्ड परीक्षा को दो टर्म में लेने का प्रस्ताव रखा गया। 10वीं-12वीं के नतीजों में पिछली कक्षाओं के अंक जोड़ने की सिफारिश भी की गई। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…