साढ़े 7 साल बाद मिला वायुसेना के विमान का मलबा: बंगाल की खाड़ी में 3.4 किलोमीटर की गहराई में ढूंढा गया, 29 लोग सवार थे

नई दिल्ली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
यह तस्वीर वायुसेना के AN32 विमान की है। ऐसा ही एक प्लेन 22 जुलाई 2016 को लापता हो गया था।  - Dainik Bhaskar

यह तस्वीर वायुसेना के AN32 विमान की है। ऐसा ही एक प्लेन 22 जुलाई 2016 को लापता हो गया था। 

वायुसेना के एक ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट का मलबा करीब साढ़े 7 साल बाद बंगाल की खाड़ी में मिला है। इसे समुद्र में करीब 3.4 किलोमीटर की गहराई में ढूंढ लिया गया है। भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 विमान 22 जुलाई 2016 को एक मिशन के दौरान बंगाल की खाड़ी के ऊपर लापता हो गया था। उसमें 29 लोग सवार थे।

चेन्नई से उड़े AN32 विमान में 29 लोग सवार थे। इनमें 6 क्रू मेंबर्स थे।

चेन्नई से उड़े AN32 विमान में 29 लोग सवार थे। इनमें 6 क्रू मेंबर्स थे।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओशियन टेक्नोलॉजी के बनाए ऑटोनॉमस यूटिलिटी व्हीकल (AUV) ने बंगाल की खाड़ी के ऊपर लापता हुए प्लेन का पता लगाने के लिए गहरे समुद्र में सर्च ऑपरेशन लॉन्च किया था।चेन्नई तट से 310 किमी दूर समुद्र तल पर दुर्घटनाग्रस्त विमान का मलबेा मिला है।

22 जुलाई 2016 को क्या हुआ

इंडियन एयरफोर्स का एक प्लेन A-32 चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर जा रहा था। उसने चेन्नई के तांबरम एयरपोर्ट से सुबह 8.30 बजे उड़ान भरी थी। टेक ऑफ के 16 मिनट बाद विमान रडार से गायब हो गया।इसे 11.30 बजे इसे पोर्ट ब्लेयर उतरना था।लेकिन बाद में इसका पता नहीं चल पाया।

सुबह 8:46 पर पायलट से आखिरी बार कॉन्टैक्ट हुआ था। उस दौरान प्लेन ने 1375KM दूरी तय कर ली थी और 23000ft की ऊंचाई पर उड़ रहा था।पायलट ने कहा था- सबकुछ नॉर्मल है। लेकिन इसके बाद ही प्लेन रडार से गायब हो गया है।

इसमें 29 लोग सवार थे। इनमें 6 क्रू मेंबर थे। नेवी और एयरफोर्स ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सर्च ऑपरेशन में नेवी ने बंगाल की खाड़ी में अपने 13 बड़े जहाज उतारे। एक सबमरीन को भी लगाया गया।

AN-32 की खासियत

  • – यह दो इंजन वाला एयरक्राफ्ट है। खासतौर पर इसका उपयोग कार्गो प्लेन के तौर पर किया जाता है।
  • – इस एयरक्राफ्ट की ट्रांसपोर्ट कैपेसिटी 7.5 टन या 50 पैसेंजर ले जाने की है।
  • – AN-32 दस तरह के हैं। AN-32A, AN-32B, AN-32B-100, AN-32B-110, AN-32B-120, AN-32B-300, AN-32LL, AN-32MP, AN-32P फायरकिलर और AN-32B-200
  • – AN-32 की मेक्जिमम स्पीड 530 Km/h है। इसका वजन 16 हजार 800 Kg है। इसका मैक्जिमम टैकऑफ वेट 27000 Kg होता है।
  • – इसे सिविलियन और मिलिटरी दोनों के हिसाब से डिजाइन किया गया है।- AN-32 के प्रोटोटाइप ने 1976 में पहली उड़ान भरी थी।

AN-32 से जुड़े हादसे

  • – मार्च 25 1986 को हिंदमहासागर के ऊपर AN-32 लापता हो गया था। आजतक प्लेन का पता नहीं चला। उसमें 4 पैसेंजर और 3 क्रू मेंबर्स सवार हैं।
  • – 1999 में AN-32 का एक प्लेन हादसे का शिकार हो चुका है।
  • – दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग के कुछ देर पहले क्रैश होने से 21 लोगों की मौत हुई थी।
  • – 10 जून 2009 को 13 लोगों को लेकर जा रहा AN-32 प्लेन अरुणाचल प्रदेश में उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही क्रैश हो गया था।

खबरें और भी हैं…