सवा घंटा रुकी माता वैष्णो देवी यात्रा: पंछी हेलीपैड के पास पहाड़ी पर अटका पत्थर; CRPF और पुलिस जवानों ने तोड़कर हटाया

ऊना4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तरी भारत की प्रसिद्ध शक्ति पीठ माता वैष्णो देवी मंदिर से लगभग एक किलोमीटर पीछे पंछी हेलीपैड के पास पहाड़ी के ऊपर पत्थर अटक गया। जिसके चलते प्रशासन ने यात्रा को रोक दिया और श्रद्धालुओं को आगे नहीं जाने दिया। पहाड़ी से छोटे छोटे पत्थर टूट कर गिर रहे थे।

पहाड़ी पर पत्थर अटका होने की सूचना पाकर केंद्रीय रिजर्व पुलिस और जम्मू पुलिस के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया। इस दौरान बीच में काफी संख्या में श्रद्धालु फंसे गए। श्रद्धालुओं को बीच रास्ते में ही बैठकर यात्रा शुरू होने का इंतजार करना पड़ा। दर्शन के लिए आ रहे 23 श्रद्धालुओं की टैक्सियां भी बीच रास्ते में फंस गई।

पंछी हेलीपैड के पास अटका पत्थर।

पंछी हेलीपैड के पास अटका पत्थर।

पुलिस के जवानों से मिली जानकारी के अनुसार, पहाड़ी पर अटके पत्थर को तोड़कर हटाया गया है। सवा घंटे बाद यात्रा दोबारा से शुरू हो सकी। जिसके बाद बीच रास्ते में फंसे हुए श्रद्धालुओं को आगे के लिए रवाना किया गया।

खबरें और भी हैं…