सलमान के घर पर फायरिंग मामले में चौथी पेशी आज: बढ़ सकती है दोनों मुख्य आरोपियों की हिरासत, पांचवा आरोपी भी कोर्ट में पेश होगा

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
मुंबई पुलिस ने घटना के दो दिनों बाद ही इस मामले के दोनों मुख्य आरोपियों को गुजरात से गिरफ्तार किया था। - Dainik Bhaskar

मुंबई पुलिस ने घटना के दो दिनों बाद ही इस मामले के दोनों मुख्य आरोपियों को गुजरात से गिरफ्तार किया था।

सलमान खान के घर पर फायरिंग के मामले के दो मुख्य आरोपियों विक्की और सागर को बुधवार को मुंबई के किला कोर्ट में पेश किया जाएगा।

बीते 29 अप्रैल को हुई पेशी में दोनों को स्पेशल मकोका जज ए.एम पाटिल ने 8 मई तक न्यायिक हिरासत में भेजा था।

अब बुधवार को दोनों इस मामले में कोर्ट में चौथी बार पेश होंगे। पेशी के दौरान पुलिस कुछ और दिनों की रिमांड की अपील कर सकती है।

इसके अलावा मंगलवार को राजस्थान से पकड़े गए पांचवे आरोपी को भी आज काेर्ट में पेश किया जा सकता है।

इस मामले में पहली गिरफ्तारी विक्की और सागर की हुई थी। दोनों शूटरों को मुंबई पुलिस ने गुजरात से पकड़ा था।

इस मामले में पहली गिरफ्तारी विक्की और सागर की हुई थी। दोनों शूटरों को मुंबई पुलिस ने गुजरात से पकड़ा था।

राजस्थान से हुई पांचवे आरोपी की गिरफ्तारी
मामले में मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को पांचवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद रफीक चौधरी के रूप में हुई, जिसे राजस्थान में हिरासत में लिया गया।

विडियो शूट करके अनमोल बिश्नोई को भेजा था
चौधरी ने गोलीबारी से ठीक दो दिन पहले मुंबई के बांद्रा इलाके में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट की रेकी की थी। मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के अनुसार, आरोपी ने 12 अप्रैल को अभिनेता के आवास की रेकी करते हुए एक वीडियो भी शूट किया था और उसे अनमोल बिश्नोई को भेजा था।

यह गोलीबारी जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के आदेश पर की गई थी।

सलमान के घर पर फायरिंग होने के बाद महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे उनसे मिलने पहुंचे थे। शिंदे ने सलमान के पिता सलीम खान से भी मुलाकात की थी।

सलमान के घर पर फायरिंग होने के बाद महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे उनसे मिलने पहुंचे थे। शिंदे ने सलमान के पिता सलीम खान से भी मुलाकात की थी।

शूट आउट के लिए बिश्नोई से मिला था फंड
अधिकारियों के मुताबिक, चौधरी को शूटआउट के लिए बिश्नोई से फंड मिला था। चौधरी ने शूटरों सागर पाल और विक्की गुप्ता को कई मौकों पर पैसे दिए थे। हालांकि यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि योजना को अंजाम देने के लिए गुप्ता और पाल को कितने पैसे मिले थे।

सूत्रों के अनुसार, चौधरी ने 8 अप्रैल और 11 अप्रैल को कुर्ला में दोनों शूटरों से मुलाकात की थी। चौधरी के फोन से कुछ और वीडियो बरामद हुए हैं जिनकी पुष्टि की जा रही है।

मामले में कब-कब हुई आरोपियों की पेशी

  • 16 अप्रैल – पहली पेशी गुजरात से मुख्य आरोपियों विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) गिरफ्तार करने के बाद मुंबई लाया गया। सबसे पहले उन्हें मेडिकल जांच के लिए मुंबई के जीटी अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 10 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
  • 25 अप्रैल- दूसरी पेशी मुंबई के एस्प्लेनेड कोर्ट में दोनों को पेश किया गया। दोनों की हिरासत 29 अप्रैल तक बढ़ा दी गई।​​​
  • 29 अप्रैल – तीसरी पेशी तीसरी पेशी में विक्की और सागर के साथ दोनों को हथियार मुहैया करवाने वाले अनुज थापन (32) और सोनू सुभाष चंदर (37) को भी कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने विक्की, सागर और अनुज को 8 मई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया। वहीं सोनू को मेडिकल आधार पर न्यायिक हिरासत में भेजा।

पुलिस कस्टडी में अनुज ने की आत्महत्या
1 मई को गिरफ्तार आरोपियों में से एक आरोपी अनुज थापन ने मुंबई पुलिस की कस्टडी में चादर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अनुज के सुसाइड की जांच राज्य की CID को सौंपी गई है। हालांकि, थापन के भाई अभिषेक ने दावा किया कि पुलिस ने उसकी हत्या कर दी है। वह ऐसा नहीं था, जो आत्महत्या करे।

मामले में मृतक के पैतृक गांव के सरपंच मनोज गोदारा ने न्यूज एजेंसी ANI से बात की। उन्होंने कहा कि एक तरफ सुपरस्टार सलमान खान हैं और दूसरी तरफ मजदूर हैं। दबाव में आकर पुलिस ने उसे मार डाला और आत्महत्या का रूप दे दिया।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने फायरिंग केस में 25 अप्रैल को अनुज और सुभाष चंदर को पंजाब से पकड़ा था। दोनों ने इस घटना के लिए हथियार मुहैया कराए थे। दोनों कई सालों से लॉरेंस बिश्नोई के साथ मिलकर काम कर रहे थे।

CCTV कैमरों के जरिए विक्की और सागर की यह पहली तस्वीर सामने आई थी।

CCTV कैमरों के जरिए विक्की और सागर की यह पहली तस्वीर सामने आई थी।

14 अप्रैल को हुई थी फायरिंग
14 अप्रैल को बाइक सवार दो आरोपियों ने मौके से भागने से पहले बॉलीवुड अभिनेता के घर के बाहर चार राउंड फायरिंग की थी। जब गोलीबारी हुई तब सलमान खान अपने घर पर ही मौजूद थे।

दो दिन बाद गुजरात से पकड़े गए थे आरोपी
इसके दो दिन बाद मुंबई पुलिस ने सागर पाल और विक्की गुप्ता को मुंबई पुलिस ने गुजरात के भुज से हिरासत में लिया था। दो अन्य आरोपियों सोनू सुभाष चंदर और अनुज थापन को भी पिछले महीने के अंत में गिरफ्तार किया गया था।

इस खबर से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

सलमान के घर फायरिंग मामले में पांचवीं गिरफ्तारी:राजस्थान से पकड़ा गया आरोपी, शूटरों को रेकी करने में मदद की थी

सलमान खान के मुंबई स्थित घर के बाहर फायरिंग के मामले में एक और गिरफ्तारी की गई है। अब इस मामले में पुलिस ने कुल 5वीं गिरफ्तारी की है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…