शिमला पहुंचे राहुल गांधी: मध्य प्रदेश से चंडीगढ़ तक फ्लाइट में आए; सोनिया और प्रियंका गांधी चार दिन से शिमला में

  • Hindi News
  • Local
  • Himachal
  • Shimla
  • Congress Leader Rahul Gandhi Reached Shimla, Sonia And Priyanka Gandhi In Chharabra For Four Days, Himachal Shimla News

शिमला3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
कांग्रेस नेता राहुल गांधी - Dainik Bhaskar

कांग्रेस नेता राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार देर शाम शिमला पहुंचें। चंडीगढ़ तक राहुल गांधी मध्य प्रदेश से फ्लाइट में आए, जबकि चंडीगढ़ से सड़क से होते हुए शाम 7:30 बजे शिमला के छराबड़ा पहुंचे। सोनिया और प्रियंका गांधी 4 दिन पहले से शिमला में हैं। अब राहुल गांधी भी मध्य प्रदेश चुनाव की थकान मिटाने वीकेंड पर यहां पहुंचे।

पार्टी सूत्रों की माने तो वह अगले कुछ दिन छराबड़ा में रुक सकते हैं और यही से देश की राजनीति पर नजर रखेंगे। हालांकि आधिकारिक तौर पर राहुल का कोई प्रोग्राम नहीं है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी

प्रियंका गांधी ने छराबड़ा में बना रखा है अपना घर
शिमला से लगभग 13 किलोमीटर दूर छराबड़ा में प्रियंका गांधी ने कल्याणी हेलीपैड के समीप देवदार के घने जंगल के बीच पहाड़ी शैली में अपना घर बना रखा है। प्रियंका गांधी साल में पांच से छह बार यहां आती हैं।

सोनिया गांधी और बीच में राहुल गांधी भी छराबड़ा आते रहे हैं। इससे पहले भी राहुल गांधी का 15 अगस्त को कुल्लू में आपदा प्रभावितों से मिलने का कार्यक्रम था, लेकिन तब भारी बारिश से हुई तबाही के कारण वह नहीं आ पाए थे।

खबरें और भी हैं…