व्हीलचेयर पर राज्यसभा पहुंचे पूर्व PM मनमोहन सिंह: कांग्रेस बोली- सच्चाई और भगोड़ेपन में ये फर्क; BJP ने कहा- ये कांग्रेस की सनक

  • Hindi News
  • National
  • Former PM Manmohan Singh Reached Rajya Sabha On A Wheelchair| Congress Slammed PM Modi

नई दिल्ली10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोमवार को राज्यसभा में दिल्ली सर्विसेज बिल पेश हुआ। रात 10 बजे इस पर वोटिंग हुई। वोट करने के लिए कांग्रेस की तरफ से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी सदन पहुंचे। खराब तबीयत के चलते वे व्हीलचेयर पर बैठकर आए थे। इसके बाद कांग्रेस और भाजपा में

कांग्रेस ने इस मौके पर पीएम मोदी पर निशाना साधा। पार्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मनमोहन सिंह की तस्वीर के साथ पीएम मोदी की तस्वीर पोस्ट की। उसे कैप्शन दिया- इंटिग्रिटी वर्सेज एस्केप यानी ईमानदारी बनाम भगोड़ापन।

भाजपा ने भी मनमोहन सिंह की तस्वीर शेयर की। इसमें पार्टी ने लिखा कि ये कांग्रेस की सनक है, जो स्वास्थ्य की ऐसी स्थिति में भी एक पूर्व प्रधानमंत्री को देर रात व्हीलचेयर पर बैठाए रखा वो भी सिर्फ अपना बेईमान गठबंधन जिंदा रखने के लिए।

देखिए दोनों पार्टियों के ट्वीट…

कांग्रेस बोली- पीएम हालात से भाग रहे हैं
कांग्रेस ने इंस्टाग्राम पर भी ये फोटो शेयर की। लिखा- हमारे पूर्व प्रधानमंत्री, एक जिम्मेदार नेता, मनमोहन सिंह की उम्र 90 साल है। अपने खराब स्वास्थ्य और उम्र के बावजूद वे खुद को संसद आने से और अपनी जिम्मेदारी पूरी करने से नहीं रोक पाए। इसे सच्चाई और ईमानदारी कहते हैं।

दूसरी तरफ हमारे देश के प्रधानमंत्री, जिनकी इस देश के प्रति कर्तव्य और जिम्मेदारी है, वे अब तक संसद से दूर बने हुए हैं। वो भी तब, जब दो राज्य हिंसा की आग में जल रहे हैं। हालत से भागना इसे कहते हैं।