विक्रम लैंडर और रोवर की हाई रेजोल्यूशन तस्वीरें सामने आईं: दोनों चांद की सतह पर आराम करते क्लिक किए गए; इंडिपेंडेंट रिसर्चर ने खींची तस्वीरें

  • Hindi News
  • National
  • ISRO Chandrayaan 3; Moon Lander Vikram Rover Pragyan Photos | Moon South Pole

नई दिल्ली11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
तस्वीरों में चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंडर प्रज्ञान और रोवर विक्रम दिखाई दे रहे हैं। - Dainik Bhaskar

तस्वीरों में चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंडर प्रज्ञान और रोवर विक्रम दिखाई दे रहे हैं।

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन ISRO ने चंद्रयान 3 की सफलता के बाद चंद्रमा की सतह पर मौजूद लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान की की हाई रेजोल्यूशन तस्वीरें शेयर की हैं।

इन तस्वीरों को 15 मार्च 2024 को क्लिक किया गया है। इन्हें इंडिपेंडेंट रिसर्चर चंद्रा तुंगथुरथी ने जारी किया है। अगस्त 2023 में चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के बाद ISRO जो तस्वीरें शेयर की थीं, उनके मुकाबले इन तस्वीरों में ज्यादा डिटेलिंग देखने को मिल रही है।

साउथ पोल पर गड्डों के बीच (लाल घेरे में) लैंडर विक्रम, (नीले घेरे में) रोवर प्रज्ञान।

साउथ पोल पर गड्डों के बीच (लाल घेरे में) लैंडर विक्रम, (नीले घेरे में) रोवर प्रज्ञान।

नई तस्वीरें चांद की सतह से 65 किलोमीटर की ऊंचाई से 17 सेमी पर पिक्सल से खींची गई हैं। जबकि ISRO की पुरानी तस्वीरें 100 किमी की ऊंचाई से 26 सेमी पिक्सल से खींची गई थी। हाई क्वालिटी इमेज में प्रज्ञान रोवर नजर आ रहा है। तस्वीरों को शेयर करने वाले रिसर्चर चंद्रा ने अपने ब्लॉग में लिखा कि ISRO की लगातार हो रही प्रगति से वे उत्साहित हैं।

चंद्रयान-3 के लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग 4 फेज में हुई थी

चंद्रयान-3 मिशन को 14 जुलाई 2023 को लॉन्च किया गया था। इसमें तीन हिस्से थे- प्रोपल्शन मॉड्यूल, लैंडर और रोवर। प्रोपल्शन मॉड्यूल को चंद्रमा की कक्षा में स्थापित किया गया था। वहीं लैंडर और रोवर ने 23 अगस्त 2023 को चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंडिंग की थी।

ISRO ने 23 अगस्त 2023 को 30 किमी की ऊंचाई से शाम 5 बजकर 44 मिनट पर ऑटोमैटिक लैंडिंग प्रोसेस शुरू की और अगले 20 मिनट में सफर पूरा कर लिया था।

चंद्रयान-3 ने 40 दिन में 21 बार पृथ्वी और 120 बार चंद्रमा की परिक्रमा की थी। चंद्रयान ने चांद तक 3.84 लाख किमी दूरी तय करने के लिए 55 लाख किमी की यात्रा की।

चंद्रयान 3 के विक्रम लैंडर के ऑब्जर्वेशन पता चला कि चंद्रमा की सतह का तापमान करीब 50 डिग्री सेल्सियस है। वहीं चांद के साउथ पोल पर सल्फर, एल्युमीनियम, कैल्शियम, आयरन, क्रोमियम, टाइटेनियम, की मौजूदगी का भी पता चला है।

यह खबर भी पढ़ें…

चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल के साथ यूनीक एक्सपेरिमेंट: मॉड्यूल को पृथ्वी की कक्षा में ट्रांसफर किया

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन, यानी ISRO ने हॉप एक्सपेरिमेंट के बाद एक और यूनीक एक्सपेरिमेंट में चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल को चंद्रमा की कक्षा से पृथ्वी की कक्षा में ट्रांसफर किया। ये एक्सपेरिमेंट इसरो के चंद्रयान-4 मिशन के लिहाज से काफी अहम है। चंद्रयान-4 मिशन में चंद्रमा का सॉइल सैंपल पृथ्वी पर लाया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें…

NASA ने भारत से चंद्रयान-3 की टेक्नोलॉजी मांगी:इसरो चीफ ने कहा- हमने उन्हें चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग समझाई तो बोले सब अच्छा होगा

चांद के साउथ पोल पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग कराकर भारत ने इतिहास रचा है। भारत की इस कामयाबी का लोहा अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने भी माना है। ISRO प्रमुख एस सोमनाथ ने बताया कि NASA के वैज्ञानिकों ने भारत से टेक्नोलॉजी मांगी है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…