वाइस चांसलर को जलील करने का नया VIDEO: सबके सामने VC की क्लास लगाई; मंत्री के रवैये से नाराज CM मान, मुलाकात नहीं की

चंडीगढ़2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पंजाब की बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. राज बहादुर को सेहत मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा के जलील करने का नया वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि सेहत मंत्री वाइस चांसलर को सफाई पर जमकर फटकार लगा रहे हैं। इसको लेकर चर्चा हो रही है कि मंत्री को खास तौर पर वीसी को ही फटकारने के लिए बुलाया गया था।

वहीं सेहत मंत्री इस मामले में सफाई देने के लिए सीएम भगवंत मान से मिलने पहुंचे थे। सूत्रों के मुताबिक सीएम उनसे नहीं मिले। वह मंत्री के रवैये से नाखुश हैं। हालांकि सरकार सेहत मंत्री को कैबिनेट से बर्खास्त करने के मूड़ में नहीं है लेकिन उन्हें रवैया सुधारने की नसीहत दे दी गई है।

मंत्री के गंदे गद्दे पर लिटाकर जलील करने के बाद VC ने आधी रात को इस्तीफा दे दिया।

मंत्री के गंदे गद्दे पर लिटाकर जलील करने के बाद VC ने आधी रात को इस्तीफा दे दिया।

VC को फटकारने के नए वीडियो में क्या
सेहत मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने गेट में घुसने के दौरान ही वीसी को फटकार लगानी शुरू कर दी। सेहत मंत्री ने घास दिखाते हुए पूछा कि यह क्या है। इससे हम क्या संदेश दे रहे हैं। यह हमारी शानदार यूनिवर्सिटी है। इस वीडियो में मंत्री के साथ चल रहे आप समर्थक और नेता भी गंदगी की शिकायत कर रहे हैं।

अफसरों के आगे गुमराह हुए मंत्री?
सूत्रों के मुताबिक कुछ अफसर वाइस चांसलर से रंजिश रखे हुए हैं। जो फरीदकोट मेडिकल अस्पताल में काम करना चाहते हैं लेकिन उनका पिछला रिकॉर्ड देख वीसी इस पर सहमत नहीं। उन्होंने ही कहीं मंत्री को तो गुमराह नहीं किया, इसको लेकर भी चर्चा हो रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि एक तो मंत्री वीसी को फटकारने के ही मूड़ में दिखाई दे रहे हैं। वहीं उन्होंने कैदियों के लिए रिजर्व रखे तालाबंद वार्ड को खुलवाकर ही वहां के गद्दे चैक किए। ऐसे में सवाल है कि इसके बारे में जानबूझकर मंत्री को कोई ले गया या फिर उन्हें यहां चेकिंग के लिए कहा गया। हालांकि अभी तक मंत्री ने इस पूरे प्रकरण पर कोई बयान नहीं दिया है।

मंत्री के हाथों जलील होने के बारे में पूछे जाने पर वाइस चांसलर डॉ. राज बहादुर की आंखों में आंसू आ गए थे।

मंत्री के हाथों जलील होने के बारे में पूछे जाने पर वाइस चांसलर डॉ. राज बहादुर की आंखों में आंसू आ गए थे।

मान पहले ही कह चुके, सही ढंग से हैंडिल करना था
सीएम भगवंत मान ने इस मुद्दे पर कहा कि कामकाज के दौरान कई बार तल्खी हो जाती है। वाइस चांसलर डॉ. राज बहादुर उनके अच्छे दोस्त हैं। पूरे मामले को सही ढंग से हैंडिल किया जा सकता था। डॉ. राज बहादुर ने भी दावा किया था कि फोन कर सीएम भगवंत मान ने उनसे माफी मांगी है। मान ने उन्हें मिलने के लिए भी बुलाया था।

इस्तीफा दे चुके वाइस चांसलर
सेहत मंत्री जौड़ामाजरा ने वीसी को गंदे गद्दे पर लिटा दिया था। जिसकी वीडियो भी वायरल की गई। मंत्री के हाथों जलील होने के बाद वाइस चांसलर डॉ. राज बहादुर ने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि करीब 45 साल से इस पेशे में हैं। 13 बड़े संस्थानों में उन्होंने काम किया। आज तक उनके साथ ऐसा नहीं हुआ। मंत्री को ऐसा नहीं करना चाहिए था। यहां तक कि इस्तीफे के बाद वह इसके बारे में बताते हुए रो पड़े थे।

खबरें और भी हैं…