लोकसभा में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर चर्चा शुरू: राज्यसभा में भारत रत्न पर हंगामा, जयंत चौधरी बोले- चरण सिंह का सम्मान बहुत बड़ा फैसला

  • Hindi News
  • National
  • Discussion On 17th Lok Sabha Ends Today With BJP piloted Discussion On Ram Temple, PM RoleRam Temple In Lok Sabha Today

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक
भाजपा के वरिष्ठ सांसद सत्यपाल सिंह ने राम मंदिर प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत की। - Dainik Bhaskar

भाजपा के वरिष्ठ सांसद सत्यपाल सिंह ने राम मंदिर प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत की।

बजट सेशन के आखिरी दिन शनिवार को लोकसभा में राम मंदिर पर धन्यवाद प्रस्ताव रखा जा रहा है। इस धन्यवाद प्रस्ताव के लिए ही बजट सेशन एक दिन बढ़ाया गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यपाल सिंह ने चर्चा की शुरुआत की। शाम 5 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी स्पीच दे सकते हैं।

बजट सेशन की शुरुआत 31 जनवरी को हुई थी और आज राम मंदिर पर चर्चा के साथ यह सेशन खत्म हो जाएगा।22 जनवरी को ही अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की गई। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी मुख्य यजमान के तौर पर शामिल हुए थे। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा था- हमारे राम लला आ गए हैं। राम लला अब टेंट में नहीं दिव्य राम मंदिर में रहेंगे।

राज्यसभा में चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने पर चर्चा के दौरान हंगामा हुआ। RLD चीफ और चरण सिंह के पोते जयंत ने कहा- चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का फैसला बहुत बड़ा है। इस घोषणा के बाद लोगों ने दीवाली मनाई। कनॉट प्लेस में किसानों ने मिठाई बांटी। यह दिखाता है कि फैसला सिर्फ चरण सिंह जी के परिवार तक ही नहीं सीमित है, इस फैसले ने सभी किसानों को मजबूत किया।

लाइव अपडेट्स

अभी

  • कॉपी लिंक

भाजपा के वरिष्ठ सांसद सत्यपाल ने चर्चा की शुरुआत की

1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लोकसभा में राम मंदिर निर्माण पर चर्चा शुरू