लोकसभा चुनाव 2024: खालिस्तानी अलगाववादी अमृतपाल की मां का दावा- खडूर साहिब से निर्दलीय चुनाव लड़ेगा; कांग्रेस ने नीलेश कुंभाणी को 6 साल के लिए निकाला

  • Hindi News
  • National
  • Lok Sabha Election 2024 LIVE Updates; PM Modi Rahul Gandhi BJP Congress | MP Rajasthan UP Bihar Chhattisgarh Goa

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
खालिस्तानी समर्थक अलगाववादी और वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह की मां बलविंदर कौर। - Dainik Bhaskar

खालिस्तानी समर्थक अलगाववादी और वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह की मां बलविंदर कौर।

खालिस्तानी समर्थक अलगाववादी और वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह खडूर साहिब लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ेगा। यह बात उनकी मां बलविंदर कौर ने कही। सिंह की मां ने यह भी दावा किया कि उन पर चुनाव लड़ने के लिए दबाव डाला जा रहा है। खालिस्तानी समर्थक नेता फिलहाल असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं।

हालांकि एक दिन पहले अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह ने उनके लोकसभा चुनाव लड़ने की खबरों को खारिज कर दिया था। अमृतपाल सिंह को पिछले साल अप्रैल में गिरफ्तार किया गया था और उनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाया गया है।

उधर, सूरत से कांग्रेस प्रत्याशी रहे प्रत्याशी रहे नीलेश कुम्भाणी को कांग्रेस ने 6 साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया। पार्टी ने उनसे जवाब मांगा था, लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया।

आरोप है कि नीलेश ने भाजपा से मिलीभगत कर अपना नामांकन रद्द कराया, इससे भाजपा प्रत्याशी मुकेश दलाल निर्विरोध जीत गए थे।

देशभर में लोकसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स यहां पढ़ें…

लाइव अपडेट्स

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

त्रिपुरा ईस्ट में 1700 ने वोटिंग का बॉयकॉट किया; 26 पोलिंग अफसर निलंबित

त्रिपुरा ईस्ट के दो बूथ पर लोगों ने चुनाव का बहिष्कार किया। वे सड़कों की खस्ता हालत और विकास न होने से नाराज थे। स्थानीय अधिकारियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वे वोटिंग करने नहीं आए।

मुख्य चुनाव अधिकारी पुनीत अग्रवाल के अनुसार उन्हें पोलिंग बूथ से जुड़ी करीब 92 शिकायतें मिलीं थीं।उन सभी का निपटारा कर दिया गया है। इस प्रक्रिया में आचरण नियमों के उल्लंघन के लिए 26 चुनाव अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

ईस्ट त्रिपुरा में 26 अप्रैल को सेकेंड फेज की वोटिंग के दौरान रात 8 बजे तक 1664 बूथ पर मतदान हुआ। चुनाव आयोग के मुताबिक यहां 79.66% मतदान हुआ।

30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी की आज गोवा और महाराष्ट्र में दो सभाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज गाेवा- महाराष्ट्र में दो जनसभाएं है। पहले वे महाराष्ट्र के कोल्हापुर में शाम 5 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे शाम 7 बजे साउथ गोवा में रैली करेंगे।

39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लोकसभा चुनाव 7 फेज में होंगे, नतीजे 4 जून को आएंगे

चुनाव आयोग ने 16 मार्च को लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान किया। इसी के साथ आचार संहिता भी लागू हो गई। 543 सीटों के लिए चुनाव सात फेज में होगा। पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल को हो चुकी है। आखिरी फेज की वोटिंग 1 जून को होगी। 4 जून को नतीजे आएंगे। आचार संहिता से लेकर नतीजे तक इसमें 80 दिन लगेंगे।

लोकसभा के साथ 4 राज्यों- आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनाव की तारीखें भी जारी कर दी गई हैं। ओडिशा में 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को वोटिंग होगी। बाकी तीन राज्यों में एक फेज में चुनाव होंगे। अरुणाचल और सिक्किम में 19 अप्रैल, आंध्र प्रदेश में 13 मई को वोट डाले जाएंगे।

इलेक्शन शेड्यूल में सीटों की संख्या 543 से बढ़कर 544 हो गई है। इसकी वजह मणिपुर की आउटर मणिपुर लोकसभा सीट है। इस लोकसभा सीट में 28 विधानसभा सीटें है। 15 विधानसभा सीटों में 19 अप्रैल को और 13 विधानसभा सीटों में 26 अप्रैल को मतदान होगा। पूरी खबर पढ़ें …