लोकसभा चुनाव के लिए BJP प्रभारियों की लिस्ट जारी: UP में बैजयंत पांडा, MP में महेंद्र सिंह को जिम्मेदारी; तावड़े फिर बिहार संभालेंगे

  • Hindi News
  • National
  • BJP Lok Sabha Election In charge List Update; Vinod Tawde Bihar | Baijayant Panda

नई दिल्ली3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने 23 राज्यों के चुनाव प्रभारियों की लिस्ट जारी कर दी है। - Dainik Bhaskar

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने 23 राज्यों के चुनाव प्रभारियों की लिस्ट जारी कर दी है।

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने 23 राज्यों के चुनाव प्रभारियों की लिस्ट जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी बैजयंत पांडा को दी गई है। बिहार का जिम्मा विनोद तावड़े के पास ही रहेगा। वहीं मध्य प्रदेश में चुनाव का जिम्मा महेंद्र सिंह संभालेंगे।

बीजेपी ने उत्तराखंड की कमान दुष्यंत कुमार गौतम को दी हैं। केरल के लिए प्रकाश जावड़ेकर को लोकसभा चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया गया है। राधा मोहन दास अग्रवाल कर्नाटक के प्रभारी होंगे, सुधाकर रेड्डी सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

पंजाब में विजय भाई रुपाणी, ओडिशा में विजयपाल
पंजाब में विजय भाई रुपाणी को प्रभारी नियुक्त किया गया है और नरेंद्र सिंह सह प्रभारी होंगे। तमिलनाडु में अरविंद मेनन प्रभारी बनाए गए हैं और सुधाकर रेड्डी सह प्रभारी नियुक्त किए गए। वहीं ओडिशा के लिए विजयपाल सिंह तोमर का नाम तय किया गया।

25 जनवरी को भाजपा चुनावी थीम सॉन्ग लॉन्च कर चुकी
भाजपा ने 25 जनवरी को लोकसभा चुनाव 2024 का कैंपेन लॉन्च कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में कैंपेन का शुभारंभ किया।

इस दौरान भाजपा का खास चुनावी थीम सॉन्ग भी जारी किया गया। ‘सपने नहीं हकीकत को बुनते हैं-तभी तो सब मोदी को चुनते है’। पार्टी का कहना है कि ये स्लोगन असल में जनता के बीच से ही आया है। भाजपा ने कहा कि जनता की भावना को समझते हुए इस स्लोगन को पार्टी ने अपनाया है। पार्टी ने कहा है कि नया स्लोगन पार्टी की मोदी की गारंटी अभियान का पूरक है।

इसके साथ ही PM मोदी ने जनता से 2024 चुनाव के लिए भाजपा के चुनावी घोषणापत्र के लिए सुझाव मांगा है। उन्होंने कहा कि नमो ऐप और https://www.narendramodi.in/ पर मेनिफेस्टो को लेकर सलाह दे सकते हैं।

PM मोदी ने UP के बुलंदशहर से कैंपेन शुरू किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 जनवरी को UP के बुलंदशहर से चुनावी कैंपेन शुरू किया। 2014 में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर में भी उन्होंने बुलंदशहर से ही चुनावी बिगुल फूंका था। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम की यह पहली रैली है। चुनावी कैंपेन के लिए PM मोदी ने राम मंदिर आंदोलन में नायक रहे पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की कर्मभूमि को चुना है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस जगह को चुनने के पीछे भाजपा का मकसद राम मंदिर से अपने पक्ष में बने माहौल को बनाए रखना है।

ये खबरें भी पढ़ें…

मोदी बोले- पहले की सरकारों ने शासकों जैसा बर्ताव किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बुलंदशहर में जनसभा की। मौसम खराब होने के चलते वे दिल्ली से 90 किमी. तक सड़क मार्ग से बुलंदशहर पहुंचे। पीएम ने यहां 20 हजार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण व शिलान्यास किया। पूरी खबर पढ़ें…

नीतीश कुमार के लिए क्यों खुले BJP के दरवाजे: नीतीश को साधते ही बिखर जाएगा I.N.D.I.A

सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि आखिर एक साल में ऐसा क्या हुआ कि नीतीश के लिए दरवाजे बंद करने वाली BJP उनके स्वागत के लिए तैयार हो गई? किन शर्तों के साथ BJP नीतीश कुमार को अपने साथ लाएगी। क्या बिहार में एक बार फिर से BJP नीतीश कुमार की ताजपोशी करने की तैयारी कर रही है? पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…