लुधियाना में हिंदू नेता नजरबंद: खालिस्तानी-गैंगस्टरों की इनपुट के बाद पुलिस हरकत में आई, कुछ युवक हिरासत में लिए

लुधियाना4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
हिन्दू नेता रोहित साहनी के घर उसे मिलने पहुंचे शिव सेना भारतवंशी के चेयरमैन रोहित शर्मा। - Dainik Bhaskar

हिन्दू नेता रोहित साहनी के घर उसे मिलने पहुंचे शिव सेना भारतवंशी के चेयरमैन रोहित शर्मा।

पंजाब के लुधियाना में पुलिस ने हिन्दू नेताओं को नजरबंद कर दिया है। पुलिस को खुफिया इनपुट मिली है कि प्रदेश का माहौल खराब करने के लिए खालिस्तानी और गैंगस्टर एक हो गए हैं। जिसके बाद पंजाब पुलिस ने एक्शन लेते हुए हिन्दू नेताओं की सुरक्षा बढ़ा दी है।

होटलों की हुई चेकिंग
बीती देर शाम महानगर की पुलिस ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, घंटा घर, हंबड़ा रोड पर बने होटल और गेस्ट हाउस की चेकिंग की। इन जगहों पर जो लोग होटलों में ठहरे हैं, उनका रिकॉर्ड भी चेक किया गया है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को सूचना है कि कुछ युवक लुधियाना में हिन्दू नेताओं को टारगेट करने की योजना बना रहे हैं।

धार्मिक समारोह से साहनी को किया नजरबंद
सूत्रों के मुताबिक कुछ संदिग्ध युवकों को मोगा से पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, लेकिन अभी किसी अधिकारी ने पुष्टि नहीं की। बीती शाम हिन्दू नेता रोहित साहनी द्वारा सुंदर नगर में एक धार्मिक समारोह का आयोजन किया जा रहा था।

इस दौरान पुलिस ने उन्हें वहीं से सुरक्षा देकर उनके घर में नजरबंद कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक साहनी के मोबाइल भी इस समय पुलिस के कब्जे में है।

गली-घर के बाहर पुलिस सुरक्षा बल तैनात
साहनी के घर के बाहर और गली में सुरक्षा का कड़ा प्रबंध किया गया है। वहीं हर आने-जाने वाले व्यक्ति की पूछताछ करके ही गली में दाखिल होने दिया जा रहा है। सूत्रों मुताबिक पूरे पंजाब में कुल 23 लोगों की सूची इंटेलिजेंस के पास है। लुधियाना के करीब 8 लोग शामिल हैं, लेकिन अधिकारियों ने इस मामले में चुप्पी साधी है।

पंजाब शिव सेना भारतवंशी के चेयरमैन रोहित शर्मा द्वारा साझी की गई झूठी पोस्ट।

पंजाब शिव सेना भारतवंशी के चेयरमैन रोहित शर्मा द्वारा साझी की गई झूठी पोस्ट।

झूठी खबरों की पोस्ट बना खालिस्तानी कर रहे वायरल
पंजाब शिव सेना भारतवंशी के चेयरमैन रोहित शर्मा ने बताया कि बीते दिन रोहित साहनी और उन्हें पुलिस ने नजरबंद किया है। उन्हें कुछ समय बाद फ्री हेंड कर दिया था, लेकिन साहनी को अभी अनिश्चितकाल के लिए नजरबंद किया है।

रोहित ने कहा कि उन्हें पंजाब पुलिस की सुरक्षा पर भरोसा है। हिन्दू नेता भी पुलिस के दिशा निर्देश पर घरों में ही बैठे हैं। उन्होंने कहा कि खालिस्तानी झूठी खबरों की पोस्ट बना कर वायरल कर देते हैं। इससे वह मानसिक रूप से परेशान हैं। इस मामले में वह पुलिस को भी कई बार शिकायतें दे चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही।

खबरें और भी हैं…