लखनऊ में निर्माणाधीन अपार्टमेंट की मिट्‌टी धंसी, 2 की मौत: डेढ़ महीने की बच्ची, पिता की जान गई, 12 मजदूरों का रेस्क्यू; पार्किंग बनाते समय हादसा

लखनऊ4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
बेसमेंट की खुदाई के पास ही बनी थी मजदूरों की झोपड़ी। वो भी धंस गईं। - Dainik Bhaskar

बेसमेंट की खुदाई के पास ही बनी थी मजदूरों की झोपड़ी। वो भी धंस गईं।

लखनऊ में निर्माणाधीन अपार्टमेंट में मल्टीलेवल पार्किंग बनाते समय मिट्‌टी धंस गई। हादसे में डेढ़ महीने की बच्ची और पिता की मौत हो गई। मिट्‌टी-मलबे में दबे 12 मजदूरों को रेस्क्यू किया गया। इसमें कुछ की हालत गंभीर है। इन्हें ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हादसा गुरुवार रात 11 बजे हुआ। सुबह 7 बजे तक रेस्क्यू चला है।

पीजीआई इलाके में सेक्टर-11 वृन्दावन योजना स्थित कालिंदी पार्क के पास अंतरिक्ष अपार्टमेंट की मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है। यहां अंडरग्राउंड पार्किंग के लिए खुदाई की गई थी। बड़े-बड़े गड्‌ढे से निकली मिट्‌टी को किनारे ही रख दिया गया था। इसमें मिट्‌टी का बड़ा पहाड़ जैसा बन चुका था। ADCP अली अब्बास के मुताबिक, यहां देर रात बेंसमेंट की खुदाई हो रही थी। मौके पर 20 से ज्यादा मजदूर काम कर रहे थे।

इसी दौरान अचानक मिट्‌टी धंसने लगी। मजदूर कुछ समझ पाते इससे पहले ही बड़े हिस्से की मिट्‌टी धंस गई। वह मजदूरों पर गिर गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई।

अचानक मिट्‌टी धंसने के बाद अफरा-तफरी मच गई। रात में लोग मदद के लिए पहुंचे।

अचानक मिट्‌टी धंसने के बाद अफरा-तफरी मच गई। रात में लोग मदद के लिए पहुंचे।

बाकी मजदूरों और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू शुरू किया। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस ,फायर ब्रिगेड और SDRF की टीम पहुंचीं। एक-एक करके मिट्‌टी से 14 लोगों को निकाला गया। सभी को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां डेढ़ महीने की बच्ची आयशा और उसके पिता मुकादम को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि अपार्टमेंट में काम करने वाले ज्यादातर मजदूर उसी परिसर में झोपड़ी बनाकर रहते हैं। निर्माण कार्य के दौरान बच्ची भी वहीं थी, ऐसे में वह भी हादसे का शिकार हो गई।

अंतरिक्ष अपार्टमेंट का कंस्ट्रक्शन चल रहा था। रात करीब 11 बजे हादसा हुआ।

अंतरिक्ष अपार्टमेंट का कंस्ट्रक्शन चल रहा था। रात करीब 11 बजे हादसा हुआ।

रेस्क्यू के लिए पुलिस ने SDRF की टीम को बुलाया। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया।

रेस्क्यू के लिए पुलिस ने SDRF की टीम को बुलाया। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया।

6 झोपड़ियां मिट्टी में दब गई
हादसा इतना भयावह था कि परिसर में झोपड़ी बना कर रहे रह मजदूरों की 6 झोपड़ियां मिट्टी में दब गई। इनमें कई महिलाएं और बच्चे भी मलबे में दब गए। अचानक हुए हादसे में किसी को बचने का मौका नहीं मिला। हादसे के वक्त, चार पुरुष, दो बच्चे और एक महिला झोपड़ी में थी। 5 लोग बाहर खड़े थे, वह भी मलबे में दब गए।

हादसे की तस्वीरें…

हादसे के बाद मौके पर मौजूद मजदूरों ने खुद ही मिट्‌टी को खोदकर दबे हुए साथियों को बाहर निकाला।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद मजदूरों ने खुद ही मिट्‌टी को खोदकर दबे हुए साथियों को बाहर निकाला।

मौके पर अभी भी लोग दबे हुए हैं। उन्हें बाहर निकालने के लिए खोदाई करवाई जा रही है।

मौके पर अभी भी लोग दबे हुए हैं। उन्हें बाहर निकालने के लिए खोदाई करवाई जा रही है।

हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। कई थानों की फोर्स पहुंच गई।

हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। कई थानों की फोर्स पहुंच गई।

पुलिस के मुताबिक, हादसे में अभिजीत कुमार, चंदन कुमार, दरोगा, रुखसाना, गोलू, अफसाना, लालबाबू और 4 अन्य लोगों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहीं, हादसे में ठेकेदार बाबूलाल और उसका बेटा भी घायल हो गया। ठेकेदार यहां पर परिवार के साथ रहता था। वहीं यहां रहने वाले मजदूरों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है।

निर्माण के दौरान नहीं थे सुरक्षा मानक
हादसा कैसे हुआ? इसका जिम्मेदार कौन है? फिलहाल, इस बारे में पुलिस ने जानकारी नहीं दी है। लेकिन, पुलिस का कहना है कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक, निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों का ध्यान नहीं रखा गया। साथ ही, जहां निर्माण हो रहा था वहीं पर मजदूरों को रहने के लिए झोपड़ी बना दी गई। अभी तक इस मामले में किसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

  • ये खबरें भी पढ़ें

लखनऊ में रेलवे कॉलोनी का मकान गिरा, 5 की मौत:पति-पत्नी और 3 बच्चों की जान गई

लखनऊ में आलमबाग में पुरानी रेलवे कॉलोनी में एक मकान गिर गया। हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और 3 बच्चे हैं। हादसे का पता उस वक्त चला, जब सुबह मृतक के बेटे को उसका दोस्त बुलाने पहुंचा। उसने घर दरवाजा खटखटाया। मगर, कोई रिस्पॉन्स नहीं आया। (पूरी खबर पढ़ें)

लखनऊ में सरकारी इमारत की छत गिरी:क्रेन से 5 लोगों को किया रेस्क्यू, जर्जर बिल्डिंग में रहने वालों को दिया नोटिस

लखनऊ में VIP गेस्ट हाउस के पास सरकारी इमारत की छत गिर गई। हादसे में एक परिवार के पांच लोग दब गए। एसडीआरएफ की टीम ने हाइड्रोलिक क्रेन मंगाकर रेस्क्यू किया। बिल्डिंग में सीढ़ी लगाकर खिड़की के रास्ते से सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना हजरतगंज के डालीबाग की है। (पूरी खबर पढ़ें)

खबरें और भी हैं…