रोहतक के कमांडर इंद्र सिंह का निधन: पाकिस्तान की गाजी पनडुब्बी को नष्ट करने पर मिला था वीर चक्र; 5 दिन पहले मनाया 100वां जन्मदिन

रोहतक14 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
कमांडर इंद्र सिंह का रोहतक के रामबाग श्मशान घाट में अंतिम संस्कार हुआ। - Dainik Bhaskar

कमांडर इंद्र सिंह का रोहतक के रामबाग श्मशान घाट में अंतिम संस्कार हुआ।

रोहतक की झंग कॉलोनी में रहने वाले कमांडर इंद्र सिंह का 100 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। 4 अक्टूबर को ही उन्होंने अपना 100वां जन्मदिन मनाया था, लेकिन तबीयत खराब होने पर उन्हें रोहतक के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और जहां पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही नेवी के अधिकारी व अन्य लोग भी पहुंचे और उन्हें नमन किया।

उन्होंने साल 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान