रेलवे यूनियनों की मान्यता व ECC चुनाव को लेकर मजदूर संघ ने बनायी रणनीति

Lucknow. भारतीय मजदूर संघ एवं भारतीय रेलवे मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के नेताओं के साथ बैठक कर यूनियन चुनाव, बूथ कमेटियों के गठन, आगरा व झांसी में ECC चुनाव के लेकर रणनीति को अंतिम रूप दिया. जोनल अध्यक्ष राजाराम मीणा की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के केन्द्रीय कार्यालय में आयोजित बैठक में मंडलों के ड्यू अधिवेशन की तिथि निर्धारित की गयी. नेताओं ने बोनस एवं पेंशन योजना के लिए भारतीय मजदूर संघ के योगदान पर चर्चा की और जोनल एवं मंडल पदाधिकारियों के प्रवास पर भी रणनीति बनायी गयी.

बैठक में भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एमपी सिंह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी. सुरेन्द्रन, राष्ट्रीय मंत्री अशोक शुक्ला, भारतीय रेलवे मजदूर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री मंगेश देशपांडे, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री अनिल उपाध्याय, उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री हेमंत विश्वकर्मा के अलावा सहायक महामंत्री लईक अहमद, संगठन मंत्री सी के चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष कुन्दन सिंह वीरू, आगरा मंडल मंत्री बंशी बदन झा, झांसी मंडल मंत्री ए के शुक्ला, सहायक मंडल मंत्री मनोज यादव, हरिशंकर पोरवाल, करण सिंह यादव, संजय सिंह यादव आदि उपस्थित थे.

बैठक में इन मुद्दों पर विचार विमर्श 

  • रेलवे में मान्यता चुनाव संबंधित चर्चा हुई
  • सभी मंडलों में बूथ कमेटी का निर्धारण
  • आगरा एवं झांसी मंडल में ECC चुनाव पर चर्चा
  • मंडलों के ड्यू अधिवेशन की तिथि निर्धारित की गई
  • बोनस एवं पेंशन योजना के लिए भारतीय मजदूर संघ का योगदान पर चर्चा
  • जोनल एवं मंडल पदाधिकारियों का प्रवास