राष्ट्रपति चुनाव में मूर्मू की जीत: द्रोपदी मुर्मू के गांव रायरंगपुर में ढोल-नगाड़ों बजे, पटाखे भी चलाए गए; BJP हेडक्वार्टर पर कार्यकर्ताओं ने लहराए तिरंगे

  • Hindi Information
  • Nationwide
  • After The Victory Of President Draupadi Murmu, Celebrations Are Being Held Throughout The Nation, See The Celebration Of Murmu’s Victory In The Picture

नई दिल्लीएक मिनट पहले

एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मूर्मू जीत चुकी हैं। उन्होंने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से हराया है। NDA उम्मीदवार की जीत के बाद देश के अलग-अलग राज्यों में जश्न मनाया जा रहा है। द्रौपदी मुर्मू के गांव में भी उत्सव का माहौल है। लोग ढोल-नगाड़े बजाने के साथ पटाखे चला रहे हैं। एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दे रहे हैं।

इधर, भाजपा के दिल्ली हेडक्वार्टर पर कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी हुई है। लोग हाथ में तिरंगा और पार्टी के झंडे लिए हुए हैं। कई लोगों के हाथ में मुर्मू की तस्वीर वाली तख्तियां दिखाई दे रही हैं।

देशभर में जुलूस निकालेगी भाजपा
मुर्मू की जीत को पर भाजपा नतीजे आने के बाद दिल्ली में विजय जुलूस निकालेगी। ऐसा पहली बार होगा, जब राष्ट्रपति की जीत के बाद जुलूस निकाला जाएगा। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा राजपथ तक इस जुलूस की अगुआई करेंगे। वहीं भाषण देंगे। हालांकि, जुलूस में मुर्मू शामिल नहीं होंगी।

25 को शपथ ग्रहण, मुर्मू से मिलेंगे PM
वोटों की गिनती खत्म होने के बाद देश के नए राष्ट्रपति की घोषणा कर दी जाएगी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई की मध्य रात्रि को खत्म हो रहा है। 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण होगा।

इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काउंटिंग के बाद द्रौपदी मुर्मू से मिलने पहुंचे और उन्हें जीत की बधाई दी। उनके साथ कैबिनेट के मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा भी रहे।

नीचे दिए फोटोज में देखें देश के अलग-अलग राज्यों में मुर्मू की जीत का जश्न

मुर्मू के गांव रायरंगपुर में आदिवासी कलाकारों ने लोकनृत्य के जरिए महिलाओं ने खुशी जाहिर की।

मुर्मू के गांव रायरंगपुर में आदिवासी कलाकारों ने लोकनृत्य के जरिए महिलाओं ने खुशी जाहिर की।

गांव रायरंगपुर में आदिवासी कलाकारों ने मुर्मू की जीत पर जमकर ढोल-नगाड़े बजाए।

गांव रायरंगपुर में आदिवासी कलाकारों ने मुर्मू की जीत पर जमकर ढोल-नगाड़े बजाए।

हैदराबाद में BJP महिला कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर जश्न मनाया।

हैदराबाद में BJP महिला कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर जश्न मनाया।

पटना में उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने समर्थकों के साथ द्रौपदी मुर्मू की जीत का जश्न मनाया।

पटना में उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने समर्थकों के साथ द्रौपदी मुर्मू की जीत का जश्न मनाया।

बिहार के पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करके मुर्मू की जीत का जश्न मनाया।

बिहार के पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करके मुर्मू की जीत का जश्न मनाया।

असम की गुवाहाटी में आदिवासी समुदाय के कलाकारों ने हाथ में मुर्मू की तस्वीर लेकर लोकनृत्य किया।

असम की गुवाहाटी में आदिवासी समुदाय के कलाकारों ने हाथ में मुर्मू की तस्वीर लेकर लोकनृत्य किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने रांची में रंग-गुलाल उड़ाकर राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत का उत्सव मनाया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने रांची में रंग-गुलाल उड़ाकर राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत का उत्सव मनाया।

श्रीनगर में भी BJP कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करके मुर्मू की जीत का जश्न मनाया।

श्रीनगर में भी BJP कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करके मुर्मू की जीत का जश्न मनाया।

खबरें और भी हैं…