राजस्थान-छत्तीसगढ़ NEET के गलत पेपर बंटे, लीक का आरोप: NTA बोला- कुछ बच्‍चे समय से पहले सेंटर से भागे; बिहार से 9 सॉल्वर अरेस्ट

  • Hindi News
  • Career
  • NEET 2024 Paper Leak Controversy; Rahul Gandhi | Priyanka Gandhi

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
राजस्थान के सवाई माधोपुर के बालिका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर मानटाउन में 5 मई को NEET के पेपर के दौरान हंगामा हो गया था। - Dainik Bhaskar

राजस्थान के सवाई माधोपुर के बालिका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर मानटाउन में 5 मई को NEET के पेपर के दौरान हंगामा हो गया था।

NEET UG एग्जाम के पेपर लीक होने के आरोप लग रहे हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ( NTA) ने सोमवार को इन आरोपों को बेबुनियाद बताया। NEET की परीक्षा 5 मई को देश के 557 एग्‍जाम सेंटर्स पर हुई थी।

इस दौरान, राजस्‍थान के सवाई माधोपुर के एक सेंटर और छत्‍तीसगढ़ के बालोद सेंटर पर हिंदी मीडियम की जगह इंग्लिश मीडियम का पेपर बांट दिए गए। यहां से कुछ छात्र पेपर लेकर भाग गए। NTA ने कहा कि इनमें से ही किसी ने पेपर वायरल किया होगा। हालांकि तब तक पेपर शुरू हो चुका था, इसलिए इसे पेपर लीक नहीं माना जाएगा।

उधर, बिहार में NEET की परीक्षा में सॉल्वर गैंग के 9 लोग गिरफ्तार किए गए। पटना पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 3 मेडिकल स्टूडेंट हैं। वहीं, पूर्णिया से भी 4 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। सभी मेडिकल स्टूडेंट हैं। महाराष्ट्र के नवी मुंबई से भी एक डमी फर्जी कैंडिडेट की गिरफ्तारी हुई है।

राहुल, प्रियंका ने कहा, ये स्टूडेंट्स के सपनों के साथ धोखा
राहुल और प्रियंका गांधी ने कहा कि यह छात्र-छात्राओं और उनके परिवारों के सपनों के साथ धोखा है।

राजस्थान: हिंदी की जगह अंग्रेजी पेपर बंटे, 116 स्टूडेंट्स ने दोबारा दिया था एग्जाम
सवाईमाधोपुर के बालिका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर मानटाउन सेंटर पर 5 मई को NEET के पेपर के दौरान हंगामा हो गया। यहां हिंदी माध्यम के छात्रों को अंग्रेजी माध्यम का और अंग्रेजी माध्यम वालों को हिंदी माध्यम का पेपर दे दिया गया।

विरोध करने पर पुलिस ने स्टूडेंट्स के साथ मारपीट की। इससे परिजन ने स्कूल में विरोध प्रदर्शन किया। सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। एनटीए ने शाम 6 बजे से रात 9.30 बजे तक फिर से परीक्षा करवाई, इसमें 120 स्टूडेंट्स बैठे। पूरी खबर पढ़ें

छत्तीसगढ़ में NEET की परीक्षा में गलत पेपर बांटा

छत्तीसगढ़ के बालोद में गलत एग्जाम पेपर बांटने पर परिजन और छात्रों ने जमकर किया हंगामा।

छत्तीसगढ़ के बालोद में गलत एग्जाम पेपर बांटने पर परिजन और छात्रों ने जमकर किया हंगामा।

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 5 मई को NEET की परीक्षा दे रहे 391 छात्र-छात्राओं को गलत पेपर बांट दिया गया। 45 मिनट तक प्रश्न पत्र भराया गया, फिर उसे कैंसिल करके दूसरा पेपर बांट दिया। छात्रों ने कहा कि एक्स्ट्रा समय भी नहीं दिया। पूरी खबर पढ़ें

बिहार में 9 सॉल्वर अरेस्ट

पूर्णिया में गिरफ्तार डमी कैंडिडेट्स में से एक राजस्थान का है।

पूर्णिया में गिरफ्तार डमी कैंडिडेट्स में से एक राजस्थान का है।

बिहार में NEET की परीक्षा में सॉल्वर गैंग के 9 लोग गिरफ्तार हुए हैं। ये दूसरे के बदले परीक्षा दे रहे थे। पटना पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 3 मेडिकल स्टूडेंट हैं। वहीं पूर्णिया से भी 4 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। सभी मेडिकल स्टूडेंट हैं।

पूर्णिया से पकड़े गए डमी कैंडिडेट राजस्थान के जालौर, भोजपुर, बेगूसराय और सीतामढ़ी के हैं। सभी परीक्षार्थी को शहर के मधुबनी टीओपी थाना के एसआरडीएसी स्कूल के एग्जाम सेंटर से पकड़ा गया है। पूरी खबर पढ़ें

571 शहरों में हुई NEET UG परीक्षा
NTA ने देश भर के 557 शहरों और विदेश के 14 शहरों में कई परीक्षा केंद्रों पर NEET UG 2024 परीक्षा आयोजित की। इस साल, कुल 23 लाख स्‍टूडेंट्स ने NEET UG परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्‍ट्रेशन किया था। इनमें से 10 लाख से ज्‍यादा लड़के, 13 लाख से अधिक लड़कियां और 24 छात्र थर्ड जेंडर के थे।

खबरें और भी हैं…