राजस्थान के फलोदी में 50°C पहुंचा तापमान: 7 राज्यों में हीटवेव का रेड अलर्ट; आज बंगाल के तट से टकराएगा तूफान रेमल

  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Heatwave Alert Update; UP Punjab Delhi Haryana | Rajasthan MP Temperature

नई दिल्ली28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नौतपा के पहले दिन देशभर में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। राजस्थान में गर्मी से 5 लोगों की मौत हो गई। फलोदी दुनिया के सबसे गर्म शहरों की लिस्ट में पहले नंबर पर रहा। यहां तापमान 50 डिग्री दर्ज किया गया। गर्मी के चलते शनिवार को 5 लोगों की मौत हुई। रविवार के लिए मौसम विभाग ने राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात के लिए हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है।

वहीं, बंगाल की खाड़ी में उठा तूफान रेमल आज पश्चिम बंगाल से टकराएगा। मौसम विभाग ने देश के पूर्वोतरी इलाके और बांग्लादेश के तटीय इलाकों के लिए भयंकर तूफान की चेतावनी जारी की है। इस दौरान समंदर में 1 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं, जिससे पश्चिम बंगाल के निचले तटीय इलाकों में बाढ़ आने की संभावना है।

IMD के मुताबिक, तूफान रेमल के लैंडफॉल के दौरान करीब 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। तेज हवाओं की चेतावनी के चलते कोलकाता एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 26 मई दोपहर 12 बजे से 27 मई सुबह 9 बजे तक की सभी उड़ानों को सस्पेंड कर दिया गया है।

रेमल तूफान का रूट देखिए…

लाल बिंदुओं में तूफान रेमल का संभावित ट्रैक और हरे रंग में उसका प्रभाव क्षेत्र बताया गया है।

लाल बिंदुओं में तूफान रेमल का संभावित ट्रैक और हरे रंग में उसका प्रभाव क्षेत्र बताया गया है।

गर्मी को लेकर एडवाइजरी जारी: असम DGP ने लोगों से अपील की- अपने घर के पास तैनात पुलिसवालों को पानी ऑफर करें। जरूरत पड़ने पर उनकी बोतलों को रिफिल करने में मदद करें।

जम्मू-कश्मीर समेत उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। राजस्थान में सफाई कर्मचारियों से सुबह 5 से 10 बजे तक ही काम करने को कहा गया है। मध्य प्रदेश, पंजाब और दिल्ली में डॉक्टरों ने मरीजों और बुजुर्गों से दिन में यात्रा नहीं करने की सलाह दी है।

सिग्नल पर राहत: एमपी ट्रैफिक पुलिस ने इंदौर के चौराहों पर रेड लाइट का ड्यूरेशन कम कर दिया, ताकि लोगों को धूप में कम रुकना पड़े। आगरा, भोपाल, जोधपुर, लखनऊ समेत कई शहरों में चौराहे पर टेंट लगाए गए हैं, ताकि सिग्नल के इंतजार में उन्हें राहत मिल सके।

गर्मी के चलते बिजली की किल्लत: सेंट्रल वाटर कमीशन के मुताबिक, 150 बड़े स्रोतों में पिछले हफ्ते पानी पांच साल के सबसे कम स्तर पर आ गया। इसके चलते कई राज्यों में पानी की किल्लत हो रही है और बिजली की पैदावार प्रभावित हो रही है।

पानी की सप्लाई में कटौती: मुंबई नगरपालिका (BMC) ने शनिवार को कहा 30 मई से पानी की सप्लाई में 5% और 5 जून से 10% कटौती की जाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि शहर को पानी सप्लाई करने वाले जलाशयों में सिर्फ 10 फीसदी पानी का स्टॉक मौजूद है। BMC के मुताबिक, मुंबई को पानी सप्लाई करने वाले बांधों में 1 लाख 40 हजार मिलियन लीटर पानी बचा है। यह मुंबई की पानी की सालाना जरूरत 14 लाख 47 हजार मिलियन लीटर पानी का सिर्फ 10% है।

देशभर से गर्मी की तस्वीरें…

राजस्थान के जयपुर में मां ने कपड़े से अपने बच्चे का सिर ढंका। शनिवार को शहर में अधिकतम तापमान 46 डिग्री दर्ज किया गया।

राजस्थान के जयपुर में मां ने कपड़े से अपने बच्चे का सिर ढंका। शनिवार को शहर में अधिकतम तापमान 46 डिग्री दर्ज किया गया।

जयपुर में कपड़े से मुंह बांधकर निकलती लड़कियां। शहर में आज और कल अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस होने का पूर्वानुमान है।

जयपुर में कपड़े से मुंह बांधकर निकलती लड़कियां। शहर में आज और कल अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस होने का पूर्वानुमान है।

राजस्थान के बीकानेर में एक क्रॉसिंग पर सड़क के ऊपर कपड़ा लगाकर शेड बनाई गई। यहां शनिवार को अधिकतम तापमान 47 डिग्री रहा।

राजस्थान के बीकानेर में एक क्रॉसिंग पर सड़क के ऊपर कपड़ा लगाकर शेड बनाई गई। यहां शनिवार को अधिकतम तापमान 47 डिग्री रहा।

गुजरात के अहमदाबाद में एक शख्स मोटरसाइकिल पर शेड लगाकर निकला। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 44 डिग्री रहा।

गुजरात के अहमदाबाद में एक शख्स मोटरसाइकिल पर शेड लगाकर निकला। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 44 डिग्री रहा।

गुजरात के सूरत में एक टैरिटेबल ट्रस्ट के प्रेसिडेंट वजुभाई पारेख ने पुलिसवानों पर पानी का स्प्रे किया। यहां बीते दिन अधिकतम तापतान 36 डिग्री रहा।

गुजरात के सूरत में एक टैरिटेबल ट्रस्ट के प्रेसिडेंट वजुभाई पारेख ने पुलिसवानों पर पानी का स्प्रे किया। यहां बीते दिन अधिकतम तापतान 36 डिग्री रहा।

हरियाणा के सोनीपत में दीपलपुर गांव में एक वोटिंग बूथ में लगे कूलर के आगे बैठकर हुक्का पीते बुजुर्ग।

हरियाणा के सोनीपत में दीपलपुर गांव में एक वोटिंग बूथ में लगे कूलर के आगे बैठकर हुक्का पीते बुजुर्ग।

लखनऊ में शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया। यहां एक सड़क के ऊपर ग्रीन शेड लगाया गया है।

लखनऊ में शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया। यहां एक सड़क के ऊपर ग्रीन शेड लगाया गया है।

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में शनिवार को तेज बारिश हुई, जिसके बाद यहां सड़कों पर पानी भर गया।

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में शनिवार को तेज बारिश हुई, जिसके बाद यहां सड़कों पर पानी भर गया।

राज्यों के मौसम की खबरें सिलसिलेवार पढ़ें…

राजस्थान: पारा 50 डिग्री पहुंचा,गर्मी से आज 4 मौत; अब तक 18 गंवा चुके जान

राजस्थान में गर्मी तीसरे दिन भी जानलेवा बनी। अजमेर के किशनगढ़ में गर्मी से दो लोगों की जान चली गई, जबकि 1 की हालत गंभीर है। जालोर और भीलवाड़ा में भी लू की चपेट में आए दो बुजुर्गों ने दम तोड़ दिया। हालांकि जालोर में हुई बुजुर्ग की मौत के मामले में डॉक्टर का कहना है कि उसे बीपी और शुगर की शिकायत थी।

भीलवाड़ा में बुजुर्ग की मौत पर मेडिकल ऑफिसर का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पुष्टि हो पाएगी। इसके साथ राजस्थान में हीटवेव से जान गंवाने वालों की संख्या 18 हो गई है। है। पूरी खबर पढ़ें…

यूपी: 8 जिलों में तापमान बढ़ा, आज 27 जिलों में रातें गर्म रहने का अलर्ट, 11 शहरों में हीटवेव की चेतावनी

आगरा के सूरसदन चौराहे पर लोगों को धूप से बचाने के लिए नगर निगम ने ग्रीन नेट लगाई है।

आगरा के सूरसदन चौराहे पर लोगों को धूप से बचाने के लिए नगर निगम ने ग्रीन नेट लगाई है।

उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में शनिवार को हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट है। 27 जिलों में दिन जैसी गर्मी का एहसास रात में भी होगा। यहां रातें गर्म रहने का अलर्ट है। दिन का तापमान जहां 48 डिग्री और रात का टेंपरेंचर 35 डिग्री से ऊपर जा सकता है। पूरी खबर पढ़ें…

एमपी: प्रदेश के कई हिस्सों में लू का रेड अलर्ट, सबसे गर्म ग्वालियर, चंबल और मालवा-निमाड़

इंदौर में बिजली विभाग ने ट्रांसफर ठंडे रखने के लिए कूलर लगा दिए हैं। ट्रांसफर का तापमान बढ़ा तो फेल हो जाते हैं।

इंदौर में बिजली विभाग ने ट्रांसफर ठंडे रखने के लिए कूलर लगा दिए हैं। ट्रांसफर का तापमान बढ़ा तो फेल हो जाते हैं।

मध्य प्रदेश में नौतपा के पहले ही दिन गुना, अशोकनगर और निवाड़ी में लू का रेड अलर्ट है। यदि 10 साल के आंकड़ों पर नजर डाले तो 5 साल ऐसे रहे, जब नौतपा में प्रदेश जमकर तपा। पूरी खबर पढ़ें…

हरियाणा: 5 जिलों में पारा 46 पार रहने के आसार, 30kmph की रफ्तार से चलेगी लू

हरियाणा के 15 जिलों में आज हीटवेव (लू) चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, भिवानी, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह शामिल हैं। इनके अलावा पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत यलो अलर्ट पर हैं। रेड अलर्ट वाले जिलों में पारा 46 पार रहने के आसार हैं। पूरी खबर पढ़ें…

आगे क्या: UP, राजस्थान में रात में तेज गर्मी का अनुमान, 9 राज्यों में भारी बारिश होगी

  1. दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में 29 मई तक हीटवेव की स्थिति रहेगी।
  2. गर्मी का असर हिमाचल प्रदेश, असम और मेघालय के पहाड़ी इलाकों में भी होगा।
  3. उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में अगली चार रातों का तापमान भी ज्यादा रहने का अनुमान है।
  4. रेमल तूफान के चलते आज पश्चिम बंगाल में तेज बारिश की संभावना है। ओडिशा, असम, मेघायल, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भी भारी बारिश होगी।
  5. सोमवार को पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में रेमल का असर कम होगा। वहीं, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

खबरें और भी हैं…