राजस्थान की मुस्लिम युवती MP में हिंदू बनी: मंदसौर के राहुल से हुआ प्यार, शादी के बाद इकरा बनी इशिका; बोली- समाज से खतरा

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Mandsaur
  • In Mandsaur (Madhya Pradesh), A Muslim Girl From Jodhpur (Rajasthan) Adopted Hinduism, Conversion Of Religion Latest News And Updates, Madhya Pradesh Hindi News

मंदसौर8 मिनट पहले

मध्यप्रदेश के मंदसौर में राजस्थान की एक मुस्लिम युवती ने सनातन धर्म अपना लिया है। यह युवती तीन साल से एक हिंदू युवक से प्यार करती है। उसने शादी से पहले गोबर, गोमूत्र, दूध सहित पंचगव्य से स्नान कर पूरे विधि-विधान से धर्म बदला। तीन महीने पहले मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना चुके चेतन सिंह (पहला नाम जफर शेख) ने इन दोनों की मदद की।

राजस्थान के जोधपुर की रहने वाली इकरा-बी (19) के पड़ोस में ही राहुल वर्मा (21) रहता है। राहुल के पिता मंदसौर में रहते हैं। लेकिन उन्होंने दूसरी शादी कर ली, इसीलिए राहुल बचपन से अपनी मां के साथ नाना-नानी के घर जोधपुर में रहा है।

नाबालिग होने से तीन साल इंतजार किया
तीन साल पहले ही इकरा और राहुल को प्यार हो गया था। लेकिन तब वे नाबालिग थे। बालिग होने पर दोनों ने घर से भागकर शादी करने की ठानी। हालांकि, राहुल के परिवार को दोनों की शादी से ऐतराज नहीं था। परिवार ने दोनों की उदयपुर में एग्रीमेंट मैरिज कराई। इसके बाद शुक्रवार को मंदसौर के गायत्री मंदिर में हिंदू रीति से विवाह करा दिया।

जोधपुर की इकरा-बी ने सनातन धर्म अपनाकर अपने प्रेमी से मंदसौर में शादी की।

जोधपुर की इकरा-बी ने सनातन धर्म अपनाकर अपने प्रेमी से मंदसौर में शादी की।

पंचगव्य से स्नान, इकरा से बनी इशिका
मंदसौर के गायत्री मंदिर में इकरा-बी को दूध, गोबर, गोमूत्र सहित पंचगव्य से स्नान कराया गया। उसे नया नाम इशिका दिया गया। इशिका का कहना है कि उसने अपनी मर्जी से सनातन धर्म अपनाया है। उसे परिवार और मुस्लिम समाज के लोगों से खतरा है। बता दें, राहुल अभी पढ़ाई कर रहा है और इशिका 9th क्लास तक पढ़ी है।

मालवा-निमाड़ में पहले भी हो चुके धर्म परिवर्तन…

जफर शेख से बने थे चेतन सिंह
तीन महीने पहले मंदसौर के रहने वाले जफर शेख ने मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपनाया था। अब शेख जफर को चेतन सिंह राजपूत के नाम से जाना जाता है। उनकी पत्नी पहले ही हिंदू धर्म से थीं। भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में 46 साल के शेख को महामंडलेश्वर स्वामी चिदंबरानंद सरस्वती द्वारा विधि-विधान से पूजन हवन कर हिंदू धर्म की दीक्षा दी गई थी। इस दौरान उन्हें गोबर और गोमूत्र से स्नान भी करवाया गया।

चेतन सिंह ने बताया कि राहुल के परिजन ने उनसे कॉन्टैक्ट किया था। इसके बाद हमने शहर कोतवाली थाने में इसकी लिखित सूचना दी। गायत्री मंदिर में पुलिस सूचना की कॉपी दिखाई। इसके बाद यहां युवती का धर्म परिवर्तन कराकर युवक-युवती का विवाह कराया।

हिंदू धर्म अपनाने के बाद चेतन सिंह कहा था- यह घर वापसी है। बचपन से ही मेरा झुकाव हिंदू धर्म की ओर था, इसी वजह से मैंने हिंदू धर्म की युवती से शादी की थी।

हिंदू धर्म अपनाने के बाद चेतन सिंह कहा था- यह घर वापसी है। बचपन से ही मेरा झुकाव हिंदू धर्म की ओर था, इसी वजह से मैंने हिंदू धर्म की युवती से शादी की थी।

गोबर, गोमूत्र से स्नान कर मुसलमान शख्स बना हिंदू

रतलाम में परिवार के 18 लोग मुसलमान से हिंदू बने
जफर शेख के हिंदू धर्म अपनाने के 13 दिन बाद रतलाम के आम्बा में 18 लोगों ने मुस्लिम धर्म त्याग कर हिंदू धर्म अपनाया। परिवार के मुखिया मोहम्मद शाह अब राम सिंह बन गए हैं। भीमनाथ मंदिर में महा शिवपुराण की पूर्णाहुति पर स्वामी आनंदगिरी महाराज के सानिध्य में सभी ने गोबर और गोमूत्र से नहाकर जनेऊ धारण किया। इसके पहले सभी ने शपथ-पत्र तैयार कराया। इसमें उन्होंने बिना किसी दबाव के धर्म बदलने की बात लिखी।

इससे पहले इस परिवार के मुखिया ने स्वामी आनंदगिरी के पास जाकर धर्म परिवर्तन करने की इच्छा जाहिर की थी।

एक परिवार के 18 लोग मुसलमान से हिंदू बने

एक्सपर्ट व्यू
धर्म परिवर्तन पर क्या कहता है कानून?

भोपाल के वकील यावर खान के मुताबिक, धर्म बदलने के लिए एफिडेविट बनवाना जरूरी होता है। इसे नोटरी से अटैच करवाना होता है। इसके बाद दो राष्ट्रीय दैनिक अखबारों में धर्म परिवर्तन की जानकारी देनी होती है। सरकारी तौर पर दर्ज कराने के लिए गजट ऑफिस में आवेदन करना होता है। हर प्रदेश का अपना गजट ऑफिस होता है। आमतौर पर ये काम कलेक्टर कार्यालयों से होता है। इसमें कई डॉक्यूमेंट और पासपोर्ट साइज की फोटो लगती है। परिवार की गवाही होती है। धर्म बदलने का कारण पूछा जाता है।

खबरें और भी हैं…