राघव चड्ढा को खाली करना पड़ सकता है सरकारी बंगला: कोर्ट ने कहा- AAP सांसद को दिल्ली के टाइप-7 बंगले में रहने का अधिकार नहीं

नई दिल्लीएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
राघव चड्ढा ने कोर्ट को बताया कि राज्यसभा चेयरमैन ने 3 सितंबर 2022 को उन्हें दिल्ली के पंडारा रोड पर टाइप-7 बंगला नंबर AB-5 अलॉट किया था। - Dainik Bhaskar

राघव चड्ढा ने कोर्ट को बताया कि राज्यसभा चेयरमैन ने 3 सितंबर 2022 को उन्हें दिल्ली के पंडारा रोड पर टाइप-7 बंगला नंबर AB-5 अलॉट किया था।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को दिल्ली में आवंटित टाइप-7 सरकारी बंगला खाली करना पड़ा सकता है। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने शुक्रवार (6 अक्टूबर) अपने उस अंतरिम आदेश को वापस ले लिया है, जिसमें उसने राज्यसभा सचिवालय को राघव चड्ढा से बंगला खाली न करवाने का निर्देश दिया था।

कोर्ट ने कहा कि राघव चड्ढा को टाइप-7 बंगले में रहने का विशेषाधिकार दिया गया था। वे बंगले में रहने के अधिकार का दावा नहीं कर सकते। राज्यसभा सचिवालय ने 3 मार्च को आप सांसद राघव चड्ढा के टाइप-7 बंगले का अलॉटमेंट रद्द किया था।

सचिवालय ने राघव चड्ढा को बंगला खाली करने का नोटिस भी जारी किया था। इसके खिलाफ राघव चड्ढा कोर्ट पहुंचे थे। आप सांसद ने कोर्ट में बताया था कि बतौर सांसद अभी उनका कार्यकाल चार साल से ज्यादा समय का बचा हुआ है। ऐसे में उन्हें बंगले में रहने का अधिकार है।

कोर्ट ने कहा कि सरकारी आवास का आवंटन राघव चड्ढा को दिया गया सिर्फ एक विशेषाधिकार है।

कोर्ट ने कहा कि सरकारी आवास का आवंटन राघव चड्ढा को दिया गया सिर्फ एक विशेषाधिकार है।

पिछले साल नवंबर में राघव चड्ढा टाइप-7 बंगले में शिफ्ट हुए थे
राघव चड्ढा को 6 जुलाई 2022 को दिल्ली के पंडारा पार्क स्थित टाइप-6 बंगला नंबर C-1/12 अलॉट किया गया था। आप सांसद ने 29 अगस्त 2022 को राज्यसभा चेयरमैन से टाइप-7 बंगला अलॉट करने का आग्रह किया था।

आप सांसद को 3 सितंबर 2022 को राज्यसभा कोटे से पंडारा रोड पर टाइप-7 बंगला नंबर AB-5 अलॉट किया गया। राघव चड्ढा 9 नवंबर 2022 को इस बंगले में शिफ्ट हुए थे।

राज्यसभा सचिवालय ने राघव चड्ढा को बंगले के लिए अपात्र बताया
राज्यसभा सचिवालय ने 3 मार्च को राघव चड्ढा से टाइप-7 बंगला खाली करने को कहा। सचिवालय ने कोर्ट को बताया कि पहली बार चुने गए सांसदों को टाइप-6 बंगला आवंटित किया जाता है। टाइप-7 बंगले में रहने का अधिकार उन सांसदों को है, जो पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, पूर्व राज्यपाल, पूर्व मुख्यमंत्री या पूर्व लोकसभा अध्यक्ष रहे हैं। राघव चड्ढा टाइप-7 बंगले के लिए अपात्र हैं।

पहली बार सांसद बने नेताओं को पहले भी अलॉट किए गए टाइप-7 बंगले
वहीं राघव चड्ढा ने दावा किया कि उनसे पहले भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी, राकेश सिन्हा, बसपा सांसद दानिश अली और पूर्व भाजपा सांसद रूपा गांगुली को भी टाइप-7 बंगला अलॉट किया जा चुका है। ये सभी पहली बार सांसद चुने गए थे। राघव चड्ढा का आरोप है कि बिना किसी नोटिस के राज्यसभा सचिवालय ने उनके टाइप-7 बंगले का अलॉटमेंट रद्द कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…

AAP सांसद राघव चड्ढा के सिर पर कौआ बैठा:BJP का तंज- झूठ बोले कौआ काटे

सांसद राघव की यह तस्वीर 24 जुलाई यानी मंगलवार की है।

सांसद राघव की यह तस्वीर 24 जुलाई यानी मंगलवार की है।

संसद परिसर में मंगलवार को आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद राघव चड्ढा के ऊपर कौआ बैठ गया। राघव उस समय फोन पर बात कर रहे थे। वे मानसून सत्र से वापस लौट रहे थे, तभी ये घटना हुई। पूरी खबर यहां पढ़ें…

विंटेज कार से मंडप तक पहुंचे चड्‌ढा, बारात में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने किया डांस

उदयपुर के लीला पैलेस में राघव-परिणीति ने 24 सितंबर को सात फेरे लिए।

उदयपुर के लीला पैलेस में राघव-परिणीति ने 24 सितंबर को सात फेरे लिए।

आप सांसद राघव चड्‌ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंध गए। बारात में राघव के रिश्तेदार और दोस्त जमकर नाचे थे। पंजाब के CM भगवंत मान भी बारात में थिरकते दिखे थे। इसके बाद राघव विंटेज कार में मंडप तक पहुंचे और परिणीति के साथ फेरे लिए। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…