यूपी-बिहार सहित 6 राज्यों में आज हीटवेव का अलर्ट: ओडिशा में सबसे ज्यादा 45 डिग्री तापमान; बेंगलुरु में 5 महीने बाद बारिश ने दिलाई राहत

  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Heatwave Forecast; Odisha West Bengal Jharkhand | UP Bihar Tamil Nadu Heatwave Alert

नई दिल्ली5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश के 6 राज्यों में रविवार (21 अप्रैल) को हीटवेव का अलर्ट है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार (20 अप्रैल) को ओडिशा और पश्चिम बंगाल में अगले दो दिनों के लिए हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया। झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में अगले पांच दिनों के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट है।

ओडिशा में हीटवेव का असर सबसे ज्यादा है। यहां आज दिन का तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। शनिवार को राज्य का बारीपदा देश का सबसे गर्म स्थान रहा। यहां दिन का तापमान 45.2 डिग्री दर्ज किया गया।

दूसरी तरफ, गर्मी और पानी की कमी से जूझ रहे बेंगलुरु में पांच महीने बाद बारिश हुई। यहां आखिरी बारिश 23 नवंबर को हुई थी। गोवा में भी आंधी, बिजली के साथ बारिश हुई। पांच दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर 26 अप्रैल तक हल्की से तेज बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में 24 अप्रैल तक आंधी-बिजली के साथ बारिश हो सकती है।

खबरें और भी हैं…