मोदी सरकार के आज 9 साल पूरे: देशभर में सभी राज्यों में एक साथ BJP प्रेस कांफ्रेंस करेगी, केंद्रीय मंत्री भी हिस्सा लेंगे

  • Hindi News
  • National
  • BJP Will Hold Press Conference Simultaneously In All The States Across The Country Union Ministers Will Also Participate

नई दिल्ली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
जहां भाजपा की सरकार नहीं है, वहां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केंद्र सरकार के मंत्रियों के साथ प्रेस को संबोधित करेंगे। - Dainik Bhaskar

जहां भाजपा की सरकार नहीं है, वहां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केंद्र सरकार के मंत्रियों के साथ प्रेस को संबोधित करेंगे।

29 मई को मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर BJP आज देशभर के सभी राज्यों में एक साथ प्रेस कांफ्रेंस आयोजित करेगी। बीजेपी शासित राज्यों में मुख्यमंत्रियों के साथ केंद्रीय मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। जहां भाजपा की सरकार नहीं है, वहां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केंद्र सरकार के मंत्रियों के साथ प्रेस को संबोधित करेंगे।

9 सालों में मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में चर्चा
इस दौरान पिछले 9 सालों में मोदी सरकार की सभी उपलब्धियों के बारे में बताया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मुंबई में प्रेस कांफ्रेंस करेंगी। वहीं केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर अहमदाबाद में, राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी बेंगलुरु में मीडिया ब्रीफिंग देंगी।

जबकि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी लखनऊ में और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव गुवाहाटी में प्रेस को संबोधित करेंगे। इसके अलावा भोपाल में मत्स्य मंत्री भूपेंद्र यादव, हैदराबाद में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, चेन्नई में जितेंद्र सिंह की प्रेस कांफ्रेंस होगी।

पटना में गजेंद्र सिंह, कोलकाता में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, जयपुर में केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल और रोहतक में स्मृति ईरानी मीडिया के सामने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगी।

28 मई को बीजेपी की मीटिंग में गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हुए।

रविवार को BJP शासित राज्यों के CM के साथ PM की बैठक हुई
रविवार को दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव पर व्यापक चर्चा हुई। बीजेपी 30 मई से 30 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान भी चलाएगी। इसके तहत बीजेपी जनता से संपर्क करने के लिए कई तरह के कार्यक्रम करेगी।

मीटिंग में गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हुए। इसके साथ ही यूपी के सीएम योगी, उत्तराखंड के सीएम धामी, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, नगालैंड के डिप्टी सीएम पैटन, एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान पहुंचे।

मीटिंग के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा- आज भाजपा के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ रचनात्मक बैठक की। हमने विकास में तेजी लाने और अपने नागरिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने बैठक के दौरान अपने मन की बातें भी बताईं।

अब फोटोज में देखिए मोदी सरकार के 9 साल

20 मई 2014: BJP के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पहली बार संसद पहुंचे तो सीढ़ियों पर माथा टेका। लोकतंत्र के मंदिर के प्रति अपना आभार जताया। इसी दिन नरेंद्र मोदी को BJP संसदीय दल का नेता चुना गया था।

26 मई 2014: राष्ट्रपति भवन में नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 45 अन्य मंत्री भी मौजूद थे। मेहमानों में SAARC देशों के प्रमुखों को खास तौर पर आमंत्रित किया गया था। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भी शिरकत की।

24 सितंबर 2014: मार्स ऑर्बिट मिशन के तहत ऑर्बिटर को सफलतापूर्वक मार्स की कक्षा में स्थापित किया गया। PM मोदी ने अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के साथ अंतिम क्षणों को देखने के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष के. राधाकृष्णन की पीठ थपथपाई। इस दौरान PM ने ISRO सहित पूरे देश को बधाई दी।

4 अक्टूबर 2014: PM मोदी ने पहली बार ‘मन की बात’ के जरिए देश को संबोधित किया। दशहरा के अवसर पर पहली बार मन की बात करते हुए PM ने स्वच्छ भारत और बुराई पर अच्छाई की जीत जैसी कई बातें जनता से साझा कीं।

8 नवंबर 2014: वाराणसी के अस्सी घाट पर PM मोदी श्रमदान करते हुए। मोदी सरकार ने 2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छता अभियान की शुरुआत की थी। सरकार ने अगले पांच साल में 1.2 करोड़ शौचालय बनाने का लक्ष्य रखा था।

26 जनवरी 2015: भारत के 66वें गणतंत्र दिवस परेड पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और फर्स्ट लेडी मिशेल ओबामा के साथ नरेंद्र मोदी। ओबामा गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि थे। ओबामा ने कहा कि PM मोदी के साथ उनकी दोस्ती खूब पक्की हुई है।

21 जून 2015: 27 सितंबर 2014 को, UN असेंबली में भाषण के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'योग दिवस' के लिए अपना सुझाव रखा। भारत के प्रस्ताव को तब रिकॉर्ड 177 सदस्य देशों ने समर्थन दिया था। 21 जून 2015 को दुनिया भर में पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।

21 जून 2015: 27 सितंबर 2014 को, UN असेंबली में भाषण के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘योग दिवस’ के लिए अपना सुझाव रखा। भारत के प्रस्ताव को तब रिकॉर्ड 177 सदस्य देशों ने समर्थन दिया था। 21 जून 2015 को दुनिया भर में पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।

25 दिसंबर 2015: लाहौर एयरपोर्ट पर PM मोदी का स्वागत करते पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ। मोदी रूस और अफगानिस्तान की यात्रा पर गए थे और अचानक लाहौर में लैंड कर गए। मोदी की 150 मिनट की पाकिस्तान यात्रा करीब 11 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली पाक यात्रा थी।

1 मई 2016: गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों की महिलाओं को 50 मिलियन LPG कनेक्शन देने के लिए 1 मई 2016 को भारत के PM मोदी ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत की। इस दौरान योजना के लिए ₹80 बिलियन का बजटीय आवंटन किया गया था।

8 नवंबर, 2016: प्रधानमंत्री मोदी ने 8 नवंबर, 2016 को रात 8 बजे नोटबंदी की घोषणा की। इसके तहत देशभर में 1000 और 500 के नोट बैन कर दिए गए। नोटबंदी के पीछे 4 कारण थे- पाकिस्तान से हो रही टेरर फंडिंग की जांच, नकली नोटों को छापने पर रोक लगाना, काला धन जब्त करना और भ्रष्टाचार कम करना।

1 जुलाई 2017: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टैक्स सुधार सेवा GST को लॉन्च किया। PM मोदी ने GST को गुड एंड सिंपल टैक्स बताते हुए कहा कि यह किसी एक पार्टी या सरकार की उपलब्धि नहीं है, बल्कि पूरे देश की सफलता है। इस दौरान कांग्रेस और कई दूसरी विपक्षी पार्टियों ने समारोह का बहिष्कार किया।

26 फरवरी 2019: 14 फरवरी 2019 को हुए पुलवामा हमले के बाद, PM मोदी ने पाकिस्तान के बालाकोट आतंकवादी कैंप पर एयरस्ट्राइक की इजाजत दी। IAF के 12 मिराज 2000 फाइटर जेट्स ने LoC को पार किया और पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के आतंकी कैंप को तबाह कर दिया।

30 मई 2019: देश में हुए आम चुनाव में NDA को मिली 353 सीटों के साथ PM मोदी ने दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में PM मोदी को शपथ दिलाई।

5 अगस्त 2019: मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटा दिया। गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35 A हटाने और जम्मू कश्मीर और लद्दाख को अलग-अलग प्रदेश बनाने का ऐलान किया। ऐहतियातन कश्मीर में इंटरनेट बंद कर दिया गया और सेना, अर्धसैनिक बल और जम्मू-कश्मीर पुलिस के 2.70 लाख जवान तैनात किए गए।

11 दिसंबर 2019: लोकसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक पारित हो गया। इसके तहत पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से धार्मिक उत्पीड़न से भाग रहे हिंदू, ईसाई, बौद्ध, सिख और पारसी शरणार्थियों को देश की नागरिकता दी जाएगी। 12 दिसंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बिल पर हस्ताक्षर कर दिए।

19 मार्च 2020: COVID-19 से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार राष्ट्र को संबोधित किया। PM ने नागरिकों से 22 मार्च 2020 को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक 'जनता कर्फ्यू' का पालन करने को कहा। इसके बाद 24 मार्च को PM मोदी ने COVID-19 से बचाव के लिए 21 दिनों तक लॉकडाउन की घोषणा की।

19 मार्च 2020: COVID-19 से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार राष्ट्र को संबोधित किया। PM ने नागरिकों से 22 मार्च 2020 को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक ‘जनता कर्फ्यू’ का पालन करने को कहा। इसके बाद 24 मार्च को PM मोदी ने COVID-19 से बचाव के लिए 21 दिनों तक लॉकडाउन की घोषणा की।

15 जून 2020: लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन की सेनाओं के बीच हिंसक झड़प हुई। इसमें 20 भारतीय सैनिक मारे गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान चीन ने भी अपने 30 से ज्यादा सैनिकों को खोया। सीमा पर शांति के लिए दोनों देशों के बीच 11 दौर की बातचीत हुई थी।

5 अगस्त 2020: PM मोदी ने अयोध्या में राम जन्मभूमि का भूमिपूजन किया। PM ने कहा कि जिस तरह 15 अगस्त स्वतंत्रता संग्राम के प्रति देश भर के लोगों के बलिदान को दिखाता है, उसी तरह ये दिन राम मंदिर के लिए समर्पण और संघर्ष का प्रतीक है। इस दौरान PM मोदी ने उन लोगों को याद किया जिनके संघर्षों के बाद राम मंदिर का सपना साकार हुआ।

14 सितंबर, 2020: तीन कृषि कानून वाला बिल संसद में पेश हुआ। 17 सितंबर को लोकसभा में विधेयक पारित हो गया। 20 सितंबर को राज्यसभा में ध्वनि मत से विधेयक पारित हुआ। 24 सितंबर 2020 को पंजाब में किसानों ने कृषि कानून के खिलाफ तीन दिन के रेल रोको आंदोलन की घोषणा की। बाद में सरकार ने तीनों कानून वापस ले लिए थे।

1 मार्च 2021: पीएम मोदी ने कोरोना वैक्सीन कोवैक्सिन का पहला डोज लगवाया। PM ने ट्वीट कर कोरोना वैक्सीनेशन की जानकारी दी। PM ने लिखा कि आज एम्स जाकर कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। उन्होंने सभी देशवासियों से अपना नंबर आने पर वैक्सीन लगवाने की अपील की थी।

खबरें और भी हैं…