- Hindi News
- National
- Lok Sabha Election 2024 Update; PM Modi Rahul Campaign| Lok Sabha Chunav Time Table
नई दिल्ली2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
![चुनाव आयोग ने शनिवार (16 मार्च) को लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान किया। 543 सीटों के लिए 19 अप्रैल से 1 जून तक 7 फेज में चुनाव होगा। - Dainik Bhaskar](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/03/17/untitled-design-2024-03-17t060734702_1710635862.jpg)
चुनाव आयोग ने शनिवार (16 मार्च) को लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान किया। 543 सीटों के लिए 19 अप्रैल से 1 जून तक 7 फेज में चुनाव होगा।
लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा के साथ ही भाजपा की अगुआई वाले ‘NDA’ और कांग्रेस के ‘I.N.D.I.A’ के बीच लड़ाई का मैदान सज गया है। चुनावी ऐलान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल लगभग पूरा देश घूम चुके हैं। देश के 543 लोकसभा सीटों में PM मोदी 501 और राहुल 358 सीटें कवर कर चुके हैं।
पिछले दो महीने के दौरान पीएम मोदी 17 राज्यों में गए हैं। वे 5-5 बार उत्तर प्रदेश-तमिलनाडु, 4 बार केरल, 3-3 बार बंगाल और गुजरात, 2-2 बार बिहार, असम, ओडिशा हरियाणा और राजस्थान, एक बार आंध्र प्रदेश, अरुणाचल, गोवा, झारखंड, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना और जम्मू-कश्मीर गए। इस दौरान उन्होंने 501 सीटें कवर कीं।
दूसरी तरफ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ 63 दिन में 6,700 किलोमीटर का सफर किया। उन्होंने 14 जनवरी को मणिपुर से न्याय यात्रा शुरू की थी। इसके बाद वे नगालैंड, असम, अरुणाचल, मेघालय, बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, यूपी, एमपी, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र गए। इन राज्यों में लोकसभा की 358 सीटें हैं।
5 राज्यों की 228 सीटों पर गठबंधन आमने-सामने
देश में 5 राज्यों की 228 सीटें ऐसी हैं, जहां NDA और I.N.D.I.A आमने-सामने हैं। ये उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, झारखंड, तमिलनाडु और महाराष्ट्र हैं। इनमें दो राज्यों में 1 और बाकी में 4 से 7 चरणों में चुनाव होगा। यानी नेताओं को जोर आजमाइश का पूरा मौका मिलेगा।
बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल वैसे तो I.N.D.I.A में है, लेकिन राज्य में अकेले चुनाव लड़ रही है। उसके सामने भाजपा और कांग्रेस-वामदल हैं। यूपी में पहली बार सपा-कांग्रेस लोकसभा चुनाव में साथ हैं। बिहार में पिछले लोकसभा-विधानसभा चुनाव में NDA के साथ रही जदयू राजद के साथ सरकार चलाने के बाद फिर NDA में जुड़ गई है।
7 फेज में चुनाव, नतीजे 4 जून को, 19 अप्रैल से 1 जून तक होगी वोटिंग
चुनाव आयोग ने शनिवार (16 मार्च) को लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। इसी के साथ आचार संहिता भी लागू हो गई। सात फेज में 543 सीटों के लिए चुनाव होगा। पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल को और आखिरी फेज की वोटिंग 1 जून को होगी। 4 जून को नतीजे आएंगे। वोटिंग से लेकर नतीजे तक इसमें 46 दिन लगेंगे।
लोकसभा के साथ 4 राज्यों- आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनाव की तारीखें भी जारी कर दी गई हैं। ओडिशा में 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को वोटिंग होगी। बाकी तीन राज्यों में एक फेज में चुनाव होंगे। अरुणाचल और सिक्किम में 19 अप्रैल, आंध्र प्रदेश में 13 मई को वोट डाले जाएंगे। पूरी खबर पढ़ें…
ये खबरें भी पढ़ें…
CEC की पार्टियों को नसीहत-दुश्मनी जमकर करो, लेकिन गुंजाइश रहे: 4 सलाह दीं; बोले- वफ़ा खुद से नहीं होती, ख़ता ईवीएम की कहते हो
चुनाव आयोग ने शनिवार 16 मार्च को लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। दो घंटे ज्यादा चली प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार ने इलेक्शन शेड्यूल बताने से पहले कई डेटा जैसे देश में वोटर्स, फर्स्ट टाइम वोटर्स बताए। साथ ही राजीव कुमार ने शायरी के माध्यम से पार्टियों को नसीहत भी दी। बशीर बद्र के श़ेर के जरिए उन्होंने कहा कि दुश्मनी जमकर करो, लेकिन गुंजाइश रहे…। पूरी खबर पढ़ें…
लोकसभा चुनाव से पहले देशवासियों को PM का लेटर: बोले- आपके समर्थन से 370-ट्रिपल तलाक पर बड़े फैसले लिए; विकसित भारत के लिए मांगा सुझाव
लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान शनिवार 16 मार्च को होगा। इससे पहले PM मोदी ने शुक्रवार 15 मार्च को देश के लोगों के नाम एक लेटर लिखा। PM मोदी ने इसमें लिखा कि आपका और हमारा साथ एक दशक पूरा करने की दहलीज पर है। 140 करोड़ भारतीयों का विश्वास और समर्थन मुझे प्रेरित करता है। पूरी खबर पढ़ें…